Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने डीलरों को ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी

जिलाधिकारी ने डीलरों को ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी

170

अयोध्या, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिलाधिकारी कार्यालय में डीलरों को ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दिए जाने तथा इससे संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के संबंध में जनपद के डीलरों के साथ की बैठक। बैठक में जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं को नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से डीलर के यहां ही करने तथा इसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर डीलर व अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा परिवहन विभाग में पारदर्शिता लाने की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव किये हैं जिसके परिणाम स्वरूप लाइसेंस व फिटनेस से लेकर सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने एआरटीओ प्रशासन को डीलरों को ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का ससमय पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर निस्तारित करने साथ ही उन्हें आ रही समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।