Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने 03 गुण्डों को किया जिला बदर

जिलाधिकारी ने 03 गुण्डों को किया जिला बदर

192
प्रतापगढ़,जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ा रूख अपनाते हुये जिला मजिस्ट्रेट डा0 रूपेश कुमार ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत धारा-3(3) के तहत कार्यवाही करते हुये जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है।
जिलाधिकारी ने जिन 03 गुण्डों को जिला बदर किया है उनमें थाना कोतवाली कुण्डा अन्तर्गत ग्राम ढिकुही के अभिषेक तिवारी उर्फ तोएज पुत्र राम सजीवन एवं थाना अन्तू अन्तर्गत ग्राम सुबेदार का पुरवा के अश्वनी सरोज पुत्र मुन्ना सरोज व ग्राम माधवापुर के रणजीत सिंह उर्फ डम्पू पुत्र रामचन्द्र के नाम सम्मिलित है।