Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश चिकित्सा जगत का अखिलेश यादव पर भरोसा

चिकित्सा जगत का अखिलेश यादव पर भरोसा

406

राजेंद्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज डाॅ0 प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने श्री यादव का अभिनंदन करते हुए कहा कि राजधानी सहित राज्य के अन्य जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था समाजवादी सरकार के समय ही थी और चिकित्सा जगत का अखिलेश यादव पर ही भरोसा है। वे चाहते हैं सन् 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश जी पुनः मुख्यमंत्री बने।


श्री अखिलेश यादव ने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमण्डल के साथ वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जो सुधार किए थे, उनकी पूरी तरह उपेक्षा की है। इसके पीछे भाजपा का समाजवादी पार्टी के प्रति द्वेषभाव ही है।


समाजवादी पार्टी की सरकार में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा निःशुल्क शुरू की थी। नये मेडिकल काॅलेज खोले गए थे। एमबीबीएस में ज्यादा सीटे बढ़ाई गई थी। गम्भीर रोगों की निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं शुरू की गई थी। गोरखपुर और रायबरेली में एम्स के लिए जमीन दी गई थी। भाजपा सरकार ने इन सभी को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।


डाक्टरों के प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि कोरोना संकट काल में चिकित्सा सुविधाओं का भरपूर उपयोग न कर पाना सरकार की विफलता है। सरकार ने कोरोना पीड़ित मरीजोें के साथ मानवीय व्यवहार नहीं किया। आक्सीजन की दिक्कत से तमाम जाने गईं। चारो तरफ हाहाकार मचा था लेकिन भाजपा सरकार चुनावों में व्यस्त रही। संकटकाल में मुख्यमंत्री जी स्टार प्रचारक बनकर दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ाते रहे।


डाॅ0 प्रशांत तिवारी का कहना है कि चिकित्सा क्षेत्र के प्रति राज्य सरकार को उदार दृष्टि अपनानी चाहिए। इसे व्यापार का क्षेत्र नहीं बनाया जाना चाहिए अन्यथा गरीबों को अपने इलाज से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने आयुर्वेदिक और एलोपैथिक चिकित्सा के प्रति समान व्यवहार किए जाने पर बल दिया और कहा कि इनमें परस्पर विश्वास विकसित होना चाहिए।