Wednesday, January 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या ’’03 दिसम्बर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस’’

’’03 दिसम्बर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस’’

252

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति चालू वित्तीय वर्ष में भी ’’03 दिसम्बर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के ’’राष्ट्रीय पुरस्कार’’ भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिये जायेगें। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए निर्धारित श्रेणियों यथा-सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेण्ट अधिकारी या एजेंसी, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था, प्रेरणास्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारनें के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रर्वतन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवाएॅ प्रदान करनें में सर्वश्रेष्ठ जनपद के लिए, सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों एंव सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी, नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलैजिंग एजेंसी को पुरस्कृत किया जायेंगा। नियमावली में दी गयी व्यवस्थानुसार आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की बेवसाइट  disabilityaffairs.gov.in    से प्राप्त किये जा सकते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन-पत्र दिनांक 15 जुलाई 2022 तक अनिवार्य रूप से जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अयोध्या कार्यालय में उपलब्ध करायें, जिससे प्राप्त आवेदन पत्रों को नियमानुसार जिलाधिकारी की संस्तुति सहित निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को समयान्तर्गत प्रेषित किये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्बंधित विस्तृत जानकारी विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।