Monday, January 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ महिला संगठनों ने गरीबों को बांटे कंबल व खाद्य सामग्री

महिला संगठनों ने गरीबों को बांटे कंबल व खाद्य सामग्री

214

राकेश यादव

लखनऊ। अनन्या एवं प्रभात वेल्फेयर फाउंडेशन की तरफ से केजीएमयू में गरीब, जरूरतमंद मरीजों को खाद्य सामग्री के साथ ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया।
अनन्या फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलू श्रीवास्तव व प्रभात वेल्फेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा मंजुलिका अस्थाना ने बताया कि वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड में रात गुजारने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इस समस्या को देखते हुए संस्था के लोगों ने गरीबों को कंबल, ब्रेड, बिस्कुट, रस इत्यादि खानपान की वस्तुए भेंट करने का निर्णय लिया। इस कड़ी में संस्था की मीना सिंघानिया,मीना भारती, पूनम कनवाल, रूपम समेत अन्य महिलाओं की मौजूदगी में केजीएमयू में मरीजों एवं उनके परिजनों को कंबल समेत खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिखा, रितु गुप्ता, मोनिका श्रीवास्तव, रिचा, मोनिका शाह, रूचि आदि महिलाओ ने भी कंबल देकर सहयोग किया। फाउंडेशन की पदाधिकारियों का कहना है कि संस्था ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर करती रहती है। संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद करना अपना धर्म समझती है।