Monday, March 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

25
आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली
आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली। जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन।

राकेश यादव

लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने एक दूसरे गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी।

आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन महिला विंग की शशि अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार कॉलोनी में पांच दिनों तक रंगोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत सोमवार को जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर पर शाम पांच बजे से सात बजे तक महिलाओं का रंगोत्सव हुआ। इसमें महिलाओं और बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ठंडाई और स्वल्पाहार का भी महिलाओं ने लुत्फ लिया। महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य पेश कर पूरे माहौल को होली मय बना दिया। महिलाओं के रंगारंग होली समारोह में शशि अग्निहोत्री नीलम गुप्ता मधु गुप्ता भारती गुप्ता सीमा चौधरी नूपुर अंजू गुप्ता ज्योत्सना पुष्पा साधना पांडे शैल पांडे इंदिरा नमिता जया बबली रजनी भाटिया विमल पांडे छवि समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

आशियाना रेजिडेंट्स के महासचिव एसी अग्निहोत्री ने बताया कि कल तीन मार्च को रात 10 बजे होलिका दहन और 4 मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में होली खेली जाएगी।