Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश महिला अधिकारी एवं कर्मचारी संघ सभा

महिला अधिकारी एवं कर्मचारी संघ सभा

306
महिला अधिकारी एवं कर्मचारी संघ सभा
महिला अधिकारी एवं कर्मचारी संघ सभा

उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी संघ आम सभा। अध्यक्ष अंबी बिष्ट को इस अभिनव प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी संघ की आम सभा आहूत की गई। सभा में उत्तर प्रदेश महिला महिला अधिकारी एवं कर्मचारी संघ मे नगर निगम लखनऊ से प्रत्येक जोन से महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साह से भाग लिया गया। बैठक में सभी सदस्यों के उद्धबोधन में संगठन की अध्यक्ष अंबी बिष्ट को इस अभिनव प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही अध्यक्ष द्वारा संगठन की महिलाओं को आशा की किरण के साथ अपने कार्यशैली में सुधार लाने की प्रेरणा भी मिली।

संघ की अध्यक्ष अंबी बिष्ट मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा सभी सदस्यों को अपने कार्य के प्रति निष्ठा एवं निडर हो कर कार्य करने को प्रोत्साहित किया गया। अध्यक्ष द्वारा समय-समय पर सभी सदस्यों को पूर्व में भी अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने के साथ साथ अपने पारिवारिक उत्तरदायित्वों को संभालने की भूमिका को प्रोत्साहित करते हुए सराहना की गई। सभी सदस्यों को एक दूसरे की शक्ति एवं एकता से चलने की प्रेरणा दी। सभा में सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन करने की मांग रखी गई । सभी की सहमति से उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी संघ द्वारा उक्त मांग की सराहना करते सहमति प्रदान करी गई। योग दिवस के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा हर्षोल्लास से मानने में उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी संघ का पूर्ण रूप से योगदान भी रहेगा।