Friday, February 13, 2026
Advertisement
Home शिक्षा विल्सन कालेज, अमेरिका द्वारा सी.एम.एस. छात्रा को 48,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

विल्सन कालेज, अमेरिका द्वारा सी.एम.एस. छात्रा को 48,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

150

हरि ओम शर्मा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा
पावनी चैहान को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के विल्सन कालेज द्वारा 48,000 अमेरिकी डालर की
स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। पावनी को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के
दौरान प्रदान की जायेगी।

इसके अलावा, अमेरिकी की टेम्पल यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ़
कनेक्टिकट ने भी इस मेधावी छात्रा को स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया
गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व
शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ
चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष
सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु
चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 45 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा,
आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में
चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।

श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।