क्या भाजपा सब बेच देगी

19
क्या भाजपा सब बेच देगी
क्या भाजपा सब बेच देगी

अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी की भाषा बेहद कम्युनल हो गयी है। मुख्यमंत्री जी को जब लगता है। जनता, उनके बहुत खिलाफ है। उनकी पार्टी के लोग और विधायक खिलाफ हैं तो वे घबरा जाते हैं। जैसे ही मुख्यमंत्री जी को कुर्सी हिलने लगती है। वैसे ही वे कम्युनल भाषण देना शुरू कर देते है। मुख्यमंत्री जी का विजन इंडिया, न्यू इंडिया से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश सरकार को स्टार्टअप में क्या करना है, मुख्यमंत्री जी को पता ही नहीं है। उन्हें एआई के बारे में कुछ जानकारी नही। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गयी है। गोरखपुर एम्स में बिना एनेस्थिया के ऑपरेशन कर दिया गया। गोरखपुर में हर तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है। पूरा गोरखधंधा चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही चरम पर है। दावा कर रहे है 80 मेडिकल कॉलेज खोलने का लेकिन इलाज में लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। कई मेडिकल कालेजों में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। क्या भाजपा सब बेच देगी

मुख्यमंत्री जी को आरेन्ज इकोनामी के बारे में कुछ नहीं पता है। वे केवल आरेन्ज कपड़े के बारे में जानते है। समाजवादी सरकार ने बिजली विभाग को ठीक कर दिया था लेकिन इस सरकार ने सब बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार बिजली विभाग को बेचना चाहती थी। बस स्टैण्ड बेच दिया। मॉल बेच दिया। जनेश्वर मिश्रा पार्क को बेच दिया। जेपी एनआईसी बेचना चाहती थी। ग्रीन एनर्जी को चौपट कर दिया। मंडियों को बेच दिया। कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट बर्बाद कर दिया। आमूल का कोई प्लांट नहीं ला पाए। पराग दुग्ध को बर्बाद कर दिया। किसानों को दूध की कीमत नहीं दे पा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार युवा मामलों में जीरो है। महिला एवं बाल विकास, खेल के मामले में जीरो है। गरीबी हटाने में शून्य है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नौजवानों को एसआईआर में उलझा दिया, जिससे वह नौकरी न मांगे। कानून व्यवस्था खराब कर दिया। अपराध बढ़ते जा रहे है। समाजवादी सरकार में बनायी गयी डायल 100 बर्बाद कर दिया। भ्रष्टाचार चरम पर है। यह सरकार इन्वेस्टमेंट में भी कमीशन लेती है। श्रम क्षेत्र और मजदूरों का बुरा हाल है। सबसे ज्यादा मजदूरों का पलायन उत्तर प्रदेश से हो रहा है।भाजपा सरकार नई पीढ़ी की विरोधी है। भाजपा ने नई पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। नई पीढ़ी भविष्य के बारे में सोचती है। उसकी सोच बड़ी होती है। नई पीढ़ी हर धर्म, पंथ, विचार के लिए सहनशील होती है, सबको साथ लेकर चलती है। नई पीढ़ी का व्यवहार दोस्ताना होता है। उसके विचारो में लचीलापन होता है। नई पीढ़ी सबको सुनना और समझना चाहती है। नई पीढ़ी के दिल में सबके लिए सम्मान और मोहब्बत भरी होती है।

नई पीढ़ी सही मायने में हर विवश जीव जंतु के प्रति दयालु और करूणा से भरी होती है। पर्यावरण की समस्याओं को समझती है। नई पीढ़ी पाजिटिव होती है, इंसानियत से भरी होती है, अमन चैन और तरक्की पसंद है, खुद खुश रहना चाहती है और सबको खुशी देना चाहती है। नई पीढ़ी खुशहाली को अहमियत देती है। इसलिए दुःख देने वालों का विरोध करती है। नई पीढ़ी कट्टर विचारो के खिलाफ है। वह साम्प्रदायिकता और समाज को वैश्विक विचारों के लिए खतरा मानती है। हम समाजवादी लोग नई पीढ़ी से नये विजन के साथ न्यू इंडिया और नये उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए लगातार उनसे सहयोग और समर्थन जुटाने के लिए कार्यक्रम करेंगे।समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के दौरान प्रदेश और देश के भविष्य और युवाओं के तमाम कार्य किये हैं जो उदाहरण है। समाजवादी सरकार ने आईटी सिटी बनाया। लाखो लैपटॉप बांटे। एक्सप्रेस-वे बनाया। स्टेडियम बनाया। भाजपा सरकार ने नौ वर्ष में विकास का कोई काम नहीं किया। क्या भाजपा सब बेच देगी