Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश 01 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था देने की रणनीति पर अग्रसर

उत्तर प्रदेश 01 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था देने की रणनीति पर अग्रसर

261

देश को 05 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने हेतु उ0प्र0 आगामी 05 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर का आकार देने की रणनीति पर कार्य कर रहा। सभी विभागों को 10 सेक्टरों में समायोजित करते हुए मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिवों के स्तर पर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा। उ0प्र0 सरकार की अभिनव योजना ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ की सफलता को पूरे देश में सराहा गया। भारत सरकार द्वारा संचालित ई-प्रॉजीक्यूशन पोर्टल पर उ0प्र0 ने 85 लाख से अधिक प्रविष्टियां दर्ज कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, पॉक्सो सम्बन्धी अपराधों के लिए 218 एक्सक्लूसिव पॉक्सो कोर्ट की स्थापना की गई। प्रदेश सरकार द्वारा गो-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु चरणबद्ध रूप में कार्यवाही की जा रही। पशुओं में फैल रहे लम्पी वायरस के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए नियोजन तथा प्रबन्धकीय समन्वय की आवश्यकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, विकासपरक वातावरण, सेक्टरवार आकर्षक नीतियों तथा विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता से उत्तर प्रदेश, देश में निवेश के ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प भारत की अर्थव्यवस्था को 05 ट्रिलियन डॉलर का बनाकर देश को दुनिया की एक आर्थिक महाशक्ति बनाने का है। इस लक्ष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश अगले 05 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर का आकार देने की रणनीति पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए सभी विभागों को 10 सेक्टरों में समायोजित करते हुए मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिवों के स्तर पर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।


प्रदेश सरकार के समग्र प्रयासों से विगत 05 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार तथा प्रदेशवासियों की प्रति व्यक्ति आय दोनों ही दोगुनी हुई हैं। राज्य सरकार केन्द्र द्वारा निर्धारित सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की अभिनव योजना ‘एक जनपद, एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0)’ की सफलता को पूरे देश में सराहा गया है तथा भारत सरकार द्वारा पूरे देश में लागू भी किया गया है। प्रदेश में सभी सरकारी खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से ही की जा रही है।


प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। हम प्रकृति और प्रगति में बेहतर समन्वय से किसानों की आय में कई गुना वृद्धि के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश खाद्यान्न, दुग्ध व गन्ना उत्पादन में देश में अग्रणी हैै। पिछले 05 वर्षाें में राज्य सरकार द्वारा गेहूं व धान की रिकॉर्ड खरीद कराकर किसानों की आय सुनिश्चित की गई है। डिजिटाइज्ड कृषक डाटा बेस विकसित कर डी0बी0टी0 के माध्यम से अन्नदाता किसानों को अनुदान वितरित करने वाला उत्तर प्रदेश, देश का अग्रणी राज्य है। विगत 05 वर्षों में विभिन्न कृषक कल्याण योजनाओं के अन्तर्गत डी0बी0टी0 द्वारा किसानों को 3.5 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परम्परागत खेती के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को अपनाना आवश्यक है। इससे कृषि लागत में कमी आएगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। गाय हमारी आस्था के साथ कृषि का आधार है। प्रदेश सरकार द्वारा गो-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु चरणबद्ध रूप में कार्यवाही की जा रही है।