Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कोरोना टीकाकरण में उत्तर प्रदेश न0 1

कोरोना टीकाकरण में उत्तर प्रदेश न0 1

220

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 में 19 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम को समर्पित किया।19 करोड़ से अधिक टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला उ0प्र0, देश का प्रथम राज्य बन गया ।लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवायी है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 19 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि 19 करोड़ से अधिक टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला उत्तर प्रदेश, देश का प्रथम राज्य बन गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवायी है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए, क्योंकि वैक्सीन कोरोना से बचाव का एक महत्वपूर्ण साधन है।