Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें भारत के आगे दुनिया नतमस्तक-मुख्यमंत्री

भारत के आगे दुनिया नतमस्तक-मुख्यमंत्री

432
भारत के आगे दुनिया नतमस्तक-मुख्यमंत्री
भारत के आगे दुनिया नतमस्तक-मुख्यमंत्री

रिंकी कोल को पड़ा वोट मोदी जी और श्रवण गौड़ को पड़ा वोट मेरे पास आएगा। मुख्यमंत्री ने रॉबटर्सगंज लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी रिंकी रोल तथा दुद्धि विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी श्रवण कुमार गोड़ के लिए मांगा वोट। 2025 को भारत में जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। गरीबों के शोषक का वही हाल होगा, जिसके वे हकदार हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने भारत की आजादी के लिए किया था सर्वस्व न्योछावर। भारत के आगे दुनिया नतमस्तक-मुख्यमंत्री

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में भारत के विकास और विरासत के बारे में संवेदना है। उसी का परिणाम है कि 500 वर्ष बाद अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 को जनजातीय (भगवान बिरसा मुंडा) वर्ष के रूप में मनाने का ऐलान किया है। भारत अगला वर्ष जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाएगा। भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के लिए उन्होंने सर्वस्व न्योछावर करते हुए जनजातीय बंधुओं को इससे जोड़ने के लिए प्राण प्रण से कार्य किया था। मुख्यमंत्री ने अपील की कि लोकसभा चुनाव में रॉबटर्सगंज और विधानसभा चुनाव में दुद्धि भी देश की आवाज के साथ जुड़ेगा। रिंकी कोल को कप प्लेट चुनाव निशान पर मिला वोट दिल्ली में मोदी जी को और श्रवण गौड़ को कमल पर वोट सीधे मेरे पास आएगा। उन्होंने सोमवार को सोनभद्र के दुद्धि में जनसभा की। यहां रॉबटर्सगंज लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी व विधायक रिंकी कोल तथा दुद्धि विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी श्रवण गौड़ के लिए वोट मांगा।

भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन रहा है। इसका परिणाम है कि दुनिया भारत के आगे नतमस्तक है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हो गया। पहले जगह-जगह विस्फोट होते थे, जिसमें निर्दोष मारे जाते थे। सेना के जवान शहीद होते थे पर आज नए भारत को कोई छेड़ता नहीं है, क्योंकि छेड़ने वाले को पता है भारत छोड़ता नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय गरीब जनजातीय समाज व अनुसूचित जाति के लोग भूख से तपड़ते थे। किसान आत्महत्या और नौजवान पलायन करता था। दबंग-माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। हमने सोनभद्र के लिए विशेष व्यवस्था की है। चेरो, गौड़, बुक्शा, थारू, कोल समाज के जिन लोगों के पास मकान नहीं था, उन्हें मकान उपलब्ध कराया गया है। मोदी जी ने घोषणा की है कि अगले पांच वर्ष में शेष बचे गरीबों को मकान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले शुरुआत कर दी है। माफिया को मिट्टी में मिलाकर कब्जा की गई संपत्ति सरकार वापस ले रही है और आवास, हाईराइज बिल्डिंग बनाकर गरीबों को फ्लैट आवंटित किया जा रहा है। पहले माफिया पुलिस और व्यापारी को भगाता था। अब वह गले में तख्ती लगाकर घूम रहा है कि जान बख्श दो। हमने कहा है कि गरीबों के शोषक का वही हाल होगा, जिसके वे हकदार हैं। पहले माफिया हावी होते थे पर आज समाप्त हो गए। भाजपा सुरक्षा, विकास की गारंटी दे रही है। फोरलेन-सिक्सलेन की सड़कें बन रही हैं। जिन जनजातीय परिवारों के पास संपत्ति नहीं हैं, उन्हें पट्टा करने की कार्रवाई अंतिम चरण में चल रही है। हर परिवार को उसका अधिकार देकर ही रहेंगे। भाजपा की सरकार ने हर घर नल से जल पहुंचाया है, लेकिन जिन लोगों ने 70 वर्ष तक पानी की एक-एक बूंद और विकास के लिए तरसाया था। बेटी-व्यापारी की सुरक्षा और विकास को बाधित करने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसाइए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के लोग रामद्रोही हैं। यह रामभक्तों पर गोली चलाते थे। यह आज भी कह रहे कि सपा-कांग्रेस सत्ता में आई तो ओबीसी, अनुसूचित जाति व जनजाति का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे, लेकिन भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। यह सत्ता में आने पर विरासत टैक्स लगाएंगे। इनका विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। हम यह विरासत टैक्स भी नहीं लगाने देंगे। सपा-कांग्रेस को वोट देने से राम मंदिर का मिला पुण्य पाप में बदल जाएगा। सोनभद्र वाले बहादुरी से काम करते हैं। आप पर हमें गर्व है। अगले चार दिन देश को दें। हर व्यक्ति 10-10 घर जाकर आत्मनिर्भर-विकसित भारत और मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांगे। बोले कि रिंकी कोल को कप-प्लेट पर वोट देकर दिल्ली भेजना है। उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त करने के साथ ही उसकी संपत्ति पर गरीबों के मकान बनाने, महिला संरक्षण गृह स्थापित करने, अच्छे हॉस्पिटल के साथ विकास प्रक्रिया को बढ़ाने तथा अयोध्या, काशी के बाद मथुरा की तरफ बढ़ने कि लिए कमल का फूल खिलाना है। हर व्यक्ति चार दिन में 40 घर जाकर संपर्क करे और हर मतदाताओं को मतदान केंद्र ले जाकर वोट दिलाए। भारत के आगे दुनिया नतमस्तक-मुख्यमंत्री