Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर मवई ब्लाक में चल रही हलचल

प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर मवई ब्लाक में चल रही हलचल

200

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

अयोध्या/भेलसर। प्रधान संघ की कार्यकारिणी के गठन को लेकर मवई ब्लाक में भी सरगर्मी बढ़ रही है।प्रधान संघ अध्यक्ष बनने के लिये अभी से कुछ लोग प्रधानों को अपने पक्ष में लाम बन्द करने के प्रयास में लगे हुए हैं।इस बार हुए पंचायत चुनाव में कई प्रधान या तो चुनाव हार गये या फिर उनकी सीट आरक्षित हो गयी है।यदि पूरे ब्लाक में नजर दौड़ाई जाय तो इसमें चार प्रधान ही अध्यक्ष पद की दावेदारी कर सकते हैं।

जिसमे सबसे पहला नाम दुल्लापुर ग्राम सभा के प्रधान राम सूरत उर्फ भोला यादव का आता है।यह उम्र में सीनियर होने के साथ पूर्व में भी ग्राम प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं।इसके बाद ग्राम रामपुरजनक के प्रधान राजेश यादव का भी नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में बताया जाता है।राजेश यादव भी लगातार तीसरी बार गांव की बागडोर अपने हाथों में लिये हुए हैं।

पिछले साल भी प्रधानों की समस्याओं को लेकर तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी से भी उन्होंने पंगा लिया था।उनके अंदर संघर्ष करने की क्षमता भी है।इसके अलावा ग्राम प्रधान बिहारा बलवन्त सिंह का भी नाम चर्चा में चल रहा है।बलवन्त सिंह ग्राम बिहारा के प्रधान पद पर दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।बलवन्त सिंह की गम्भीरता और ईमानदारी की लोग अक्सर चर्चा करते हैं। स्वच्छ क्षवि के चलते उनकी भी लोग दावेदारी की चर्चा करते हैं।इसके अलावा ग्राम कुशहरी के प्रधान पवन वर्मा उर्फ पिंटू वर्मा भी इस दौड़ में शामिल बताये जा रहे।पिंटू वर्मा को भी संगठन चलाने का अच्छा अनुभव है।उन्होंने सपा के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य भी किया है।अब देखना है कि इस बार प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष पद पर किसकी ताज पोशी होगी।