Sunday, April 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आदर्श पत्रकारिता की मिसाल बना{UPACC-R}का भव्य शपथ समारोह

आदर्श पत्रकारिता की मिसाल बना{UPACC-R}का भव्य शपथ समारोह

116
आदर्श पत्रकारिता की मिसाल बना{UPACC-R}का भव्य शपथ समारोह
आदर्श पत्रकारिता की मिसाल बना{UPACC-R}का भव्य शपथ समारोह

अतिथियों के प्रेरक संबोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा गरिमामय आयोजन. पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझोता नहीं: प्रभात त्रिपाठी

आदर्श पत्रकारिता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) (UPACC-R) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमा और शालीनता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पत्रकारिता के आदर्शों को समर्पित भव्य शपथ ग्रहण समारोह, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली निष्पक्षता व जनसेवा की शपथ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया, वहीं यह समारोह पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और मूल्यों को पुनः स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


लखनऊ। पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और मूल्यों को समर्पित वातावरण में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) Uttar Pradesh Accredited Correspondents Committee (Reconstituted) के निर्वाचित पदाधिकारियों का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह विश्वेश्वरैया हाल में भव्य और गरिमामयी ढंग से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महान पत्रकार पुरोधाओं गणेश शंकर विद्यार्थी और बाबूराव विष्णु पराड़कर के आदर्शों को समर्पित रहा। समारोह में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे माहौल को गरिमा और शालीनता से भर दिया।


सूचना विभाग की अयोध्या से आई सांस्कृतिक टीम ने लोक रंगों से भरपूर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक गायिका प्रकृति यादव के नेतृत्व में मान्या, अविका, गौरी, अमन, आदर्श, अनुज, चन्दन, अश्वनी और सोनू कुमार ने लोकगीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में जीवंतता का संचार करते हुए पत्रकारिता और भारतीय संस्कृति के सुंदर समन्वय का संदेश दिया।

संयोजक प्रभात त्रिपाठी
संयोजक प्रभात त्रिपाठी


संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान में कोई समझोता नहीं किया जाएगा l प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने पुनर्गठित समिति क्यूँ बनाईं उसके बारे में भावुक होकर सेंकड़ों पत्रकारों को बताया कि राज्य मुख्यालय और लखनऊ जिले के पत्रकारों को जोड़ कर पुनर्गठित समिति का निर्माण करना पड़ा प्रभात त्रिपाठी ने ऐलन किया कि सभी पत्रकारों के लिए नई ऊर्जा के पूरी टीम काम करेगी प्रभात त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद और सूचना निदेशक विशाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुऐ आशा व्यक्त की कि उनका नई समिति को पूरा सहयोग मिलता रहेगा किसी पत्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा l नई टीम को मौजूद मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई अध्यक्ष पद पर शेखर पंडित के साथ महासचिव पद पर ज्ञानेश पाठक, कोषाध्यक्ष विक्रम राव तथा उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार सिंह यादव और कृष्ण कुमार सिंह (के.के.) शामिल रहे। संयुक्त सचिव के रूप में राजू यादव, अर्चना गुप्ता, दीपक अवस्थी और लखन लाल मिश्रा ने शपथ ली। कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेंद्र कुमार दुबे,अनिल तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुभाष चंद्र मिश्रा, धनंजय सिंह, शीतला प्रसाद, बलराम गुप्ता, बबीता ओबेरॉय, शियाराम यादव और सुजीत द्विवेदी ने भी अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा का संकल्प व्यक्त किया।


मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष एसएसटी आयोग बैजनाथ रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि तथा मुख्य वक्ता लखनऊ से एमएलसी पवन सिंह चौहान ने समारोह को संबोधित किया। पूर्व सांसद बैजनाथ रावत ने कहा कि पत्रकारों की असली पहचान उनकी निष्पक्ष कलम होती है और पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में निष्पक्षता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, इसलिए कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत आवश्यक है।


इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता आज भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। संपादक ममता त्रिपाठी ने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारों का सामूहिक प्रयास ही संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने अपने संबोधन में पत्रकारों से विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।


संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों की माननीय राज्यपाल महोदया से शीघ्र मुलाकात प्रस्तावित है, जिसके बाद मुख्यमंत्री से भी भेंट कर पत्रकार हितों से संबंधित मांगें रखी जाएंगी। समिति के अध्यक्ष शेखर पंडित और महासचिव ज्ञानेश पाठक ने कहा कि सभी पदाधिकारी समिति के नियमों का पालन करते हुए संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाएंगे। समिति के तकनीकी सलाहकार अजीत सिंह और चुनाव आयोग में शामिल उमाकांत बाजपेई भी मंच पर मौजूद थे l कार्यक्रम का समापन पत्रकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ करने और संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। समारोह ने उपस्थित पत्रकारों में नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम राव ने किया l