
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री जी जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ। प्रभारी मंत्री जी के कर-कमलों से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थिंयों को स्वीकृति पत्र, डेमो चेक, प्रमाणपत्र का किया गया वितरण। प्रभारी मंत्री जी के द्वारा 3 महिलाओं की गोदभराई व 3 बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन। 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकास, विश्वास और सुशासन की सरकार होने से आज प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में 9 वर्षों में प्रदेश में शांति का माहौल, प्रदेश बना दंगा मुक्त। उत्तर प्रदेश की नई पहचान-सेवा और सुरक्षा का सुशासन, निवेश का केन्द्र, एक्सप्रेस वे का नेटवर्क, सुशासन का माॅडल और ‘‘ईज आफ डूईंग बिजनेस’’ में अग्रणी राज्य। प्रभारी मंत्री जी ने केन्द्र सरकार के 11 वर्षों तथा प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित 9 दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर किया उद्घाटन।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह ने जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियां तथा प्रयागराज में विगत 9 वर्षों में हुए कार्यों एवं बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मा0 प्रभारी मंत्री जी, मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
प्रभारी मंत्री जी ने जिला पंचायत परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, कार्यों से सम्बंधित केन्द्र सरकार के 11 वर्षों तथा प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित 9 दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने प्रदर्शनी को सभी के लिए उपयोगी बताते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगो को यहां पर आकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए कहा, जिससे उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी हो सकेगी और वे ज्यादा से ज्यादा इनसे लाभान्वित हो सकेंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी के जिला पंचायत परिसर में संस्कृति विभाग के द्वारा पौराणिक एवं सांस्कृतिक पाण्डुलिपियों पर आधारित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पर आधारित एवं इन नौ वर्षों में प्रयागराज मण्डल व जनपद प्रयागराज के विकास पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

प्रभारी जी के कर-कमलों द्वारा विधवा पेंशन योजना की 05 लाभार्थियों-लक्ष्मी देवी, सुमन लता जायसवाल, किरण चैरसिया, नीरू यादव, चंद्रकला को स्वीकृति पत्र, वृद्धावस्था पेंशन के 3 लाभार्थियों-राम सागर विश्वकर्मा, विनोद सिंह, अनिल को प्रमाणपत्र, बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों- अंजली देवी-70000 रूपये, सीमा देवी-66500 रू0, संदीप सिंह चैहान-50000 रू0, अर्चना-70000 रू0 एवं मुकेश कुमार यादव को 50000 रूपये की अनुदान राशि का डेमो चेक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 05 लाभार्थियों- शिवसागर कुशवाहा, शिवकरन सिंह, रामसुमेर,रामानन्द पटेल एवं कल्लू सिंह को स्वीकृति पत्र तथा स्वयं सहायता समूहों की 8 महिलाओं बैंक सखी-सीमा पाल, समूह सखी-सविता देवी, स्वास्थ्य सखी-मीना देवी, विद्युत सखी-शकुन्तला, केयर टेकर-सरिता, लखपति-रिचा शर्मा, बी0सी0 सखी-नन्दिनी भारतीय एवं वी0ओ0 बुक कीपर-नीतू भारतीय को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री जी के द्वारा 3 महिलाओं की गोदभराई व 3 बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया।
कुशल नेतृत्व एवं परिश्रम की पराकाष्ठा के कारण उत्तर प्रदेश ने पिछले 9 वर्षों में विकास, विश्वास और सुशासन की एक नई परिभाषा गढ़ी है और आज राज्य विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। सेवा और सुरक्षा का सुशासन, निवेश का केन्द्र, एक्सप्रेस वे का नेटवर्क, सुशासन का माॅडल और ‘‘ईज आफ डूईंग बिजनेस’’ में अग्रणी, उत्तर प्रदेश की नई पहचान हैं। उन्होंने कहा कि 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की दशा व दिशा दोनों बदल गयी है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश के साथ-साथ प्रयागराज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे कोई भी, किसी भी समय और कहीं भी भय मुक्त होकर आ जा सकता है और हमारी बेटियां व महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में शांति का माहौल बना है तथा हमारा प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश बना है। समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्तियों का भी कल्याण हुआ है और वे सभी विकास की धारा में बराबर के भागीदार बन रहे है एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है।
डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में चहुंमुखी विकास के कार्य हुए है। मा0 प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हाईवे व सड़कों के निर्माण से समय की बचत के साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिली है। डबल इंजन की सरकार में प्रयागराज से काशी, मथुरा, चित्रकूट व अन्य जनपदों के लिए फोर लेन 6 लेन सड़क, पुल, आरओबी के निर्माण से आमजन को जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही आवागमन में सुगमता आयी है। प्रयागराज से मेरठ को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे एवं रामवनगमन मार्ग का निर्माण कार्य भी पूर्ण होने वाला है।
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में आज पात्र लोगो को पक्का आवास, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, नल से जल, राशन, शौचालय, शिक्षा, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधाएं मिली है। किसानों के आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जा रही है, इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीदियों को लखपति बनाने तथा मानव जीवन के स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रही है।
प्रभारी मंत्री जी ने कार्यक्रम में लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने बच्चों की शिक्षा और परवरिश पर विशेष ध्यान दें, यहीं हमारे कल के भविष्य है। बच्चें जो आज मोबाइल के एक प्रकार से लती हुए जा रहे है, उन्हें अभी से इसका उपयोग न करने दें। मा0 मंत्री जी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को पढ़ाने, उन्हें संस्कार देने तथा अनुशासित रखने की शिक्षा देने के लिए कहा है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि हमारी केन्द्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका-विकास और सबके विश्वास के मूलमंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो के लिए काम कर रही है।





















