Wednesday, March 4, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ से आजमगढ़ के लिए साइकिल यात्रियों का दल रवाना

लखनऊ से आजमगढ़ के लिए साइकिल यात्रियों का दल रवाना

205

आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने लखनऊ से आजमगढ़ के लिए चार सदस्यीय साइकिलयात्रियों के दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री मनोज पाण्डेय भी थे।राजेन्द्र चौधरी ने साइकिलयात्रियों में संतोष जायसवाल, गोवर्धन सिंह, हरिशंकर यादव एवं मधु जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के बीच समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र की मुख्य बातों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा सराहनीय है।साइकिल यात्रा के संयोजक अनुराग बाजपेयी ने बताया कि यह साइकिल यात्रा लखनऊ से प्रारम्भ होकर जौनपुर, मऊ, गाजीपुर होते हुए आजमगढ़ तक पहुंचेगी। इस यात्रा में संतोष जैसवाल तथा गोवर्धन सिंह राष्ट्रीय स्तर के साइकलिस्ट हैं। डॉ0 वीरेन्द्र सिंह यादव ने यात्रा दल का स्वागत किया।