Thursday, March 26, 2026
Advertisement
Home राजनीति सपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर

सपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर

460
सपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर
सपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर

अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी से दलित समाज को जोड़ने के लिए बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के बैनर तले गुरूवार को छानबे विधानसभा मिर्ज़ापुर में समाजवादी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविरमुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। वर्तमान केन्द्र व प्रदेश की सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर देश को बेचने, दलितों व पिछड़ों का हक छिनने का काम कर रही है।

READ MORE-बच्चों में टीबी की पुष्टि करना चुनौतीपूर्ण-डॉ.भट्टाचार्य


श्री भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने निरतंर जातीय जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं। अपने हक के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर भाजपा की सरकार को हराने और संविधान बचाने का संकल्प लेना होगा।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वश्री जितेन्द्र कुमार पूर्व विधायक चकिया, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, सत्य प्रकाश सोनकर, गुलाब चन्द यादव (मुन्नी यादव), सियाराम जैसल, कीर्ति कोल, परमानंद गौतम, राजेश गौतम प्रधान, राज नारायण निराला, रामकांत गौतम, सिया राम जैसल, राकेश गौतम, प्रकाश जैसल, सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, आदर्श यादव, चन्दन यादव, सिद्वान्त यादव, संग्राम बिन्द, शहनवाज खान, रमाकांत, अरशद अली, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, हंसलाल, राजेश कन्नौजिया, अमरेश, देवनाथ सरोज, रामनरेश सरोज, सुशील सिंह, ओमप्रकाश यादव, सुजीत यादव आदि उपस्थित रहे। सपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर