सपा प्रवक्ता जय प्रकाश पाण्डेय हुए कांग्रेसी

186
सपा प्रवक्ता जय प्रकाश पाण्डेय हुए कांग्रेसी
सपा प्रवक्ता जय प्रकाश पाण्डेय हुए कांग्रेसी

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश में व्याप्त नफरत एवं विद्यटन की राजनीति समाप्त करने के लिए, पूरे देश में मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने के लिए, भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे। सपा प्रवक्ता जय प्रकाश पाण्डेय हुए कांग्रेसी

सड़कों पर संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह जी के समक्ष समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता जय प्रकाश पाण्डेय तथा गांधीवादी विचारक, समाजसेवी मीडिया पैनलिस्ट विनोद कुमार सिंह जी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर दिनेश सिंह जी ने जय प्रकाश पाण्डेय तथा विनोद कुमार सिंह जी को कांग्रेस तिरंगा पट्टी पहनाकर, सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई तथा उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नितान्त सिंह नितिन जी मौजूद रहे।

सदस्यता ग्रहण के दौरान अपने सम्बोधन में विनोद कुमार सिंह ने  कहा कि भाजपा की नफरत की संस्कृति से मुक्ति के लिए एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। अब समय आ गया है कि सभी प्रगतिशील सोच वाले लोग नफरत के बाजारा में मुहब्बत की दुकान खोलने वाले राहुल गांधी जी तथा महासचिव प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गांधी जी के साथ जुड़े। और आज इसी सोचा के साथ मैंने भी कांग्रेस का दामन थामा है। इसी क्रम में अपने सम्बोधन में जय प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। समाज के शोषित एवं वंचित लोगों का हक मारा जा रहा है लेकिन भाजपा के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आज सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो समाज के हर वर्ग की आवाज को प्रमुख उठा रही है। सपा प्रवक्ता जय प्रकाश पाण्डेय हुए कांग्रेसी