Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सपा ने निष्पक्ष मतगणना की मांग की

सपा ने निष्पक्ष मतगणना की मांग की

149
सपा ने निष्पक्ष मतगणना की मांग की
सपा ने निष्पक्ष मतगणना की मांग की

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ को ज्ञापन भेजकर 27 शाहजहांपुर लोकसभा सामान्य निर्वाचन व 136 ददरौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-निर्वाचन में 04 जून 2024 को मतगणना निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त कराने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन देकर मांग की है कि तत्काल संज्ञान में लेकर रिटर्निंग आफीसर 27-शाहजहांपुर लोकसभा सामान्य निर्वाचन व रिटर्निंग आफीसर 136-ददरौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-निर्वाचन में 4 जून 2024 को मतगणना के समय मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना विवरण फार्म-17-ग (भाग-2) में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। स ने निष्पक्ष मतगणना की मांग की

एक राउण्ड की मतगणना पूरी हो जाने के बाद और प्रत्याशी/निर्वाचन अभिकर्ता से हस्ताक्षर करवाने के बाद ही अगले राउण्ड की मतगणना के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम से बाहर निकाली जाय। मतगणना अभिकर्ता बनाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं डाली जाय और मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशासन द्वारा डराया धमकाया न जाय। प्रतिनिधिमण्डल में शाहजहांपुर क्षेत्र से लोकसभा की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ज्योत्सना गोंड, पूर्व एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक नीरज मौर्या, पूर्व विधायक रौशन लाल वर्मा, विकास चन्द्र, के.के श्रीवास्तव, एवं राधेश्याम सिंह शामिल रहे। सपा ने निष्पक्ष मतगणना की मांग की