समाजसेवी बिंदु राम में कांग्रेस

समाजसेवी बिंदु राम में कांग्रेस

लखनऊ। आजमगढ़ की तेजतर्रार,समाजसेवी बिंदु राम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। आजमगढ़ की तेजतर्रार नेता और समाजसेवी बिंदु राम ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह एवं संगठन सचिव अनिल यादव ने कांग्रेस पट्टिका देकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई

READ MORE-आचार्य नरेन्द्र देव जी की 67वीं पुण्यतिथि

सदस्यगण करने के बाद बिंदु राम ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों और राहुल गांधी के नेतृत्व में चली “भारत जोड़ो यात्रा” से आज समाज में राजनीतिक और सांस्कृतिक बदलाव देखने को मिला है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 निश्चित तौर से भाजपा और मोदी सरकार के लिए वाटर लू साबित होगा। “भारत जोड़ो यात्रा” के बाद एक बार पुनः कांग्रेस देश की साझी विरासत के दम पर समरसतापूर्ण समाज निर्माण के अपने गौरवान्वित इतिहास को दोहराने जा रही हैं।

समाजसेवी बिंदु राम में कांग्रेस

Related Articles

Back to top button