सिख समाज ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

22

सिख समाज ने हजरतगंज में फूंका राहुल गांधी का पुतला अमेरिका में दिए गए बयान को बताया राष्ट्रविरोधीलखनऊ। सिक्ख समाज ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए राष्ट्र विरोधी और राष्ट्र को बदनाम करने वाले बयान के खिलाफ उनका पुतला फूंका। सिख समाज के लोगों में इस बात का बहुत ही रोष था कि राहुल गांधी ने अमेरिकी मीडिया के सामने गलत बयानी करते हुए कहा है कि सिखों को पगड़ी और कड़ा पहनने पर रोक है।

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने बताया कि राहुल गांधी का बयान घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है सिख समाज भारत का अभिन्न अंग है जिसने आजादी की लड़ाई में और आजादी के बाद युद्ध में सर्वाधिक कुर्बानियां दी हैं और सारा देश सिखों का सम्मान करता है अपितु कांग्रेस के राज में सिखों का दमन किया गया। ऑपरेशन ब्लू स्टार किया गया और सिख विरोधी दंगे या उनको सिखों का नरसंहार कहा जाए किया गया और दोषियों को सजा भी नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में सिख गर्व और सम्मान के साथ गुरु पर्व मनाते हैं । साहेबजादो की शहादत के समागम मानते हैं। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में गुरबाणी का कीर्तन गायन किया गया है।इस कार्यक्रम में लखविंदर सिंह नगर मंत्री भाजपा ,परविंदर सिंह सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, हरपाल सिंह जग्गी महामंत्री गुरुद्वारा सदर ,राजेंद्र सिंह दुआ गुरमीत सिंह दुआ, सतबीर सिंह राजू, मनजीत सिंह आदि शामिल हुए।