Thursday, March 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या बिना मास्क के सात लोगो का चालान

बिना मास्क के सात लोगो का चालान

184

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या) – रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष उपाध्याय ने शनिवार को भेलसर चौराहे पर बिना मास्क से निकालने वालो की चेकिंग शुरू की तो दर्जनो बाइक सवार डर के मारे गली कूंचो वाले रास्ते ढूढते नजर आए।जिनके पास मास्क भी था वह अपने गाड़ी के कागज न होने के डर से तहसील परिसर सहित अन्य रास्तो से चेकिंग के डर से निकल रहे थे।चौकी प्रभारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि मास्क चेकिंग के दौरान सात लोगो को बिना मास्क के चालान किया गया।इस दौरान उनसे सात सौ रुपये शमन शुल्क की वसूली की गई।