जेल में संजय सिंह का उपवास

279
बुलडोजर राज लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है-सजंय सिंह
बुलडोजर राज लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है-सजंय सिंह

सांसद संजय सिंह जेल में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर शुक्रवार करेंगे उपवास। जेल में संजय सिंह का उपवास, लोकतंत्र की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित है। जेल से लोकतंत्र की रक्षा हेतु एकजुट रहने का संदेश, हफ्ते में एक दिन करेंगे उपवास संजय सिंह। सांसद संजय सिंह की रिहाई होने तक जारी रहेगा आप कार्यकर्त्ताओं का उपवास अभियान”।

आप सांसद संजय सिंह जेल के अंदर ही भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर शुक्रवार को उपवास करेंगे। संजय सिंह ने जेल से देश की रक्षा हेतु एकजुट रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा की संभव हो तो हर जाति-धर्म के लोग हफ्ते में एक दिन भारत माता को माल्यार्पण कर उपवास करें। यह हमारे मनोबल को दृढ़ एवं हमारे संकल्प को मजबूती देगा। देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जेपी जैसे आंदोलन की पुनरावृत्ति होनी आवश्क है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन एवं तानाशाही से  पूरा देश त्रस्त है। इस लड़ाई के लिए हमें सड़क से लेकर जेल तक लड़ना होगा। जिसकी शक्ति हमें हमारी भारत माता, जो हमारी शक्ति माता भी हैं, उनके आशीर्वाद से ही संभव है। सांसद जी के संदेश के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर हर शुक्रवार को सभी जिलों में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर AAP कार्यकर्ता उपवास करेंगे। ये जानकारी प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र सिंह ने दी है।


आप नेता महेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता एवं जनहित कार्यों से घबरा हुई है। वह आप नेताओं की गिरफ्तारी के द्वारा पार्टी के बढ़ते कदमों को रोकने की नाकाम कोशिश कर रही है। इसी क्रम में सांसद संजय सिंह को फर्जी आरोप में फंसा कर  4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके बाद भी सांसद संजय सिंह ने लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई नहीं छोड़ी। जेल में रहते हुए भी सामाजिक कार्यों  के लिए वह तत्पर है।