Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में जनता को संकट

भाजपा सरकार में जनता को संकट

405
अखिलेश यादव आज कनौज से करेंगे नामांकन
अखिलेश यादव आज कनौज से करेंगे नामांकन

     भाजपा ने परिवारवाद का झूठा आरोप लगाया। भाजपा सरकार में जनता संकट में है। पलायन और रोजगार की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। राशन ओर नमक जनता के पैसे का ही है। गरीबों को धोखा नहीं देना चाहिए। महंगाई-बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। भाजपा ने दिल्ली से झूठ का प्रसार किया। लोकतंत्र में झूठ नहीं चल सकता। भाजपा बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराती है। बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र लागू नहीं किया। एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। यह धोखे की राजनीति है। उद्योग-कारखाने क्यों नहीं लगे? भाजपा सरकार में माचिस की एक तीली भी नहीं बनी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को बधाई दिया। जिन्होंने अपनी बुनियादी समस्याओं बेकारी, महंगाई के खिलाफ और विकास के लिए मतदान किया।डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया है। नौजवानों को अपमानित किया गया। प्रदेश में नौकरी-रोजगार का संकट है। भाजपा ने किसानों-नौजवानों को धोखा दिया। किसानों के साथ भाजपा शासन में अन्याय हुआ है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी। उत्तर प्रदेश का निवेश कहां गया? भाजपा ने भाषा के स्तर को गिराया और राजनैतिक मर्यादा को तार-तार किया। भाजपा सरकार ने यूक्रेन के मामले में अपनी नाकामी छिपायी। भाजपा शासन में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई।

   कोरोना काल में श्रमिक पैदल-चलते-चलते मर गये। स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के कारण लाखों लोगों की जान चली गयी। 2022 तक किसानों की आय दुगनी क्यों नहीं हुई? युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला? भाजपा ने सबका साथ लेकर सबका विनाश किया। प्रशासनिक स्तर पर प्रदेश में 11 लाख पद खाली हैं। बीजेपी उद्योगपतियों से मिली हुई है। भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करती है।

    समाजवादी पार्टी जनता से किया वादा पूरा करती है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता विकास से है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे से परिचय सपा ने ही कराया। समाजवादी सरकार में बांटे गये 18 लाख लैपटॉप की 18 लाख सफल कहानी है। समाजवादी सरकार में एमएसपी लागू करेंगे। समाजवादी सरकार में मेट्रो चलाई गयी जबकि योगी जी ने तो पांच वर्ष में गांव में पुलिया तक नहीं बनायी। जनता सौ प्रतिशत भाजपा के विरूद्ध है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सघन प्रचार किया। जनता का भारी समर्थन समाजवादी पार्टी और गठबंधन को मिला।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन 300 सीट का आंकड़ा पार करेगी। समाजवादी सरकार में राज्य का अभूतपूर्व विकास होगा।

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कोविड के कुशल प्रबंधन, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक गौरव, मां-बहिन-बेटी के सम्मान की प्रतिबद्धता तथा सशक्त कानून व्यवस्था से निर्मित भयमुक्त उत्तर प्रदेश जैसी उपलब्धियों को लेकर चुनाव में जनता के बीच गयी, जनता ने जिसे मुक्त कंठ से सराहा भी है और अपना भरपूर समर्थन भी दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प लेकर काम कर रही भाजपा को जिताने के लिए अपने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। इस चुनाव में सभी ने विकास के नाम पर भाजपा को चुना है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पारदर्शी शासन व्यवस्था, गरीब कल्याण के कार्यों तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के रास्ते पर चलने वाली सरकार पर भरोसा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पूरे चुनाव में दिन रात मेहनत कर भाजपा को जिताने के लिए परिश्रम किया।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से फिर एक बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिन दोगुना-रात चौगुना परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ जनता की सेवा में समर्पित रहकर जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी।श्री सिंह ने चुनाव आयोग तथा चुनावी प्रक्रिया से जुडे़ प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निष्पक्ष और शान्ति पूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए बधाई देते हुए अभिनंदन किया।