Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home राजनीति दिल्ली की मुख्यमंत्री के खि़लाफ़ लखनऊ में प्रदर्शन

दिल्ली की मुख्यमंत्री के खि़लाफ़ लखनऊ में प्रदर्शन

203
दिल्ली की मुख्यमंत्री के खि़लाफ़ लखनऊ में प्रदर्शन
दिल्ली की मुख्यमंत्री के खि़लाफ़ लखनऊ में प्रदर्शन

लखनऊ। आज समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने हजरतगंज लखनऊ स्थित गाँधी प्रतिमा पर काली पट्टी बांध कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खि़लाफ़ प्रदर्शन किया। रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। महिलायें रेखा गुप्ता से मर्यादाहीन शब्दों का प्रयोग करने के लिए माफ़ी माँगने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता शर्म करो। रेखा गुप्ता इस्तीफा दो। रेखा गुप्ता माफ़ी मांगों की तख्तियां हाथ में लेकर अखिलेश यादव जी के अपमान के विरोध में आज महिलाओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ आया।

जूही सिंह ने कहा कि भाजपा का दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक विरोधी अलोकतांत्रिक चेहरा आज सभी के सामने स्पष्ट है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देश के सर्वाधिक लोकप्रिय, जनप्रिय नेता हैं। विकास के अनेक कीर्तिमान उन्होंने अपने कार्यकाल में स्थापित किए हैं। उनका अपमान जनता नहीं सहेगी। जूही सिंह ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस का यह अलोकतांत्रिक रवैया है। यह घोर निंदनीय है। दिल्ली की मुख्यमंत्री के खि़लाफ़ लखनऊ में प्रदर्शन