Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ई पहचान पत्र नहीं दिये जाने से  उपचार में दिक्कतें

ई पहचान पत्र नहीं दिये जाने से  उपचार में दिक्कतें

191

ई पहचान पत्र नहीं दिये जाने से  उपचार कराने में आ रही काफी दिक्कतें

लखनऊ।  29 जून 2022 को मेसर्स वर्ल्ड क्लास कंपनी के अंतर्गत कार्य कर रहे श्री अंकुर मिश्रा उर्फ विक्रम को कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने के कारण खंभे से निचे गिर जाने, तथा उक्त कंपनी द्वारा ई पहचान पत्र ना दिए जाने के कारण नाजुक अवस्था में निजी अस्पताल आम्रपाली ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया, जबकि इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों द्वारा कल दिनांक 28 जून 2022 को माननीय ऊर्जा मंत्री जी को भी अवगत कराया गया।यह भी अवगत कराना है कि अधिकारियों/संविदाकारों द्वारा इन कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण देने के स्थान पर फोटो खिंचाने का कार्य किया गया है ‌ इन कर्मचारियों को  सुरक्षा उपकरण दिए बगैर अधिकारियो द्वारा दबाव बनाकर कार्य कराया जा रहा है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है, जिस पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।