Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रपति ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया

राष्ट्रपति ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया

196

राष्ट्रपति ने जनपद वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का दृश्यावलोकन किया
राष्ट्रपति ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भेंट किया।मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित जनपद वाराणसी में चल रही ।विकास परियोजनाओं, नमामि गंगे कार्यक्रम आदि के सम्बन्ध में राष्ट्रपति को अवगत कराया।

लखनऊ ।राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी ने आज जनपद वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का दृश्यावलोकन किया। इससे पूर्व, राष्ट्रपति जी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस अवसर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को स्मृति चिन्ह भेंट किया।मुख्यमंत्री द्वारा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित जनपद वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं, नमामि गंगे कार्यक्रम आदि के सम्बन्ध में राष्ट्रपति जी को अवगत कराया गया।