संविधान बदलने वालों को जनता बदलेगी-अखिलेश यादव

132
संविधान बदलने वालों को जनता बदलेगी-अखिलेश यादव
संविधान बदलने वालों को जनता बदलेगी-अखिलेश यादव

बाराबंकी में गठबंधन प्रत्याशी लें समर्थन में दहाड़े सपा प्रमुख। संविधान बदलने वालों को देश की जनता बदलेगी।पूरे देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है। संविधान बदलने वालों को जनता बदलेगी-अखिलेश यादव

बाराबंकी। आज बाराबंकी से इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने जनसभा को संबोधित किया। तनुज पुनिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव हमारे और आपके भविष्य का चुनाव है। एक तरफ वह लोग है जो संविधान को बदलना चाहते हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान को बचाना चाहती है। आज बाराबंकी में उमड़ी जनसैलाब यह बता रही है कि जो संविधान बदलने निकले है, देश की जनता उन्हें ही बदलने जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में युवाओं के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ किया गया है। पूरे प्रदेश समेत देश भर में पेपर लीक के अलावा इन्होंने एक ऐसी योजना लाई है, जिसके साथ देश का नौजवान 4 साल में रिटायर हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि अगर अपने ड्यूटी के दौरान कोई नौजवान शहीद होता है तो उसे शहीद का दर्जा भी नहीं दिया जाएगा।वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि बाराबंकी के इस जनसभा में उपस्थित भीड़ ये बताने के लिए काफी है कि संविधान विरोधी बीजेपी की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है, हर तरफ हाहाकार मचा है लेकिन बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश भर में इस जन विरोधी सरकार के खिलाफ दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी वर्ग समेत युवा छात्र महिलाएं किसान इंडिया गठबंधन के साथ हैं। पूरे देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है, इसीलिए बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी बौखलाहट में आम जन को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन का संकल्प है कि इस देश के सभी वर्ग गरीब किसान नौजवान छात्र महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिले। भाजपा की सरकार में केन्द्र में 30 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा बेरोजगारी को दूर करने की योजनाएं नहीं लाती बल्कि आपकी उम्मीदों को तोड़ने वाली योजनाएं लाती है। भाजपा की जितनी भी योजनाएं हैं, सब बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए हैं।आगे उन्होंने कहा कि पूरे देश भर के किसान परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अपने उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए उनके कर्ज माफ कर रहे हैं। यह पैसा देश की आम जनता का पैसा था, जिसे मोदी देश के उद्योगपतियों पर खर्च कर रहे हैं।इस दौरान समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप,पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री फरीद महफूज़ किदवई,कांग्रेस से उम्मीदवार तनुज पुनिया के इलावा वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने जनसभा को संबोधित किया। संविधान बदलने वालों को जनता बदलेगी-अखिलेश यादव