Saturday, April 4, 2026
Advertisement
Home राजनीति पीडीए जीतेगा,देश आगे बढ़ेगा:अखिलेश यादव

पीडीए जीतेगा,देश आगे बढ़ेगा:अखिलेश यादव

20
पीडीए जीतेगा,देश आगे बढ़ेगा:अखिलेश यादव
पीडीए जीतेगा,देश आगे बढ़ेगा:अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव के “पीडीए जीतेगा, देश आगे बढ़ेगा” नारे के साथ सियासी माहौल में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। इस संदेश के जरिए पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) वर्गों को एकजुट करने और उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि पीडीए की जीत न सिर्फ सामाजिक न्याय को मजबूती देगी, बल्कि संविधान, अधिकारों और युवाओं के भविष्य की भी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

अखिलेश यादव ने अपने एक संदेश में कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी ‘पीडीए सरकार बनाने’ और ’संविधान बचाने’ के लिए कटिबद्ध-प्रतिबद्ध है। सच तो यही है कि जब पीडीए सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा, जब संविधान बचेगा तभी अधिकार और आरक्षण बचेगा, तभी युवाओं को भेदभाव के बिना काम-कारोबार-रोज़गार के बराबर मौके मिलेंगे, नौकरी मिलेगी। वो अपने घर-परिवार के सपने पूरे कर पाएंगे और सम्मान से जीवन जी पाएंगे। आज से पीडीए के युवाओं का यही नया नारा है। पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे!


‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के महा-लक्ष्य की असीम ऊर्जा से भरे उत्तर प्रदेश के युवा इस बार भाजपा का कोई भी चुनावी घपला, चालबाज़ी, जालसाज़ी और घोटाला नहीं चलने देंगे। पीडीए प्रभारी हर भाजपाई और उनके संगी-साथियों पर पैनी नज़र रखेंगे और बाहर के राज्यों से आए नक़ली वोट डालने वाले ‘चुनावी घुसपैठियों’ को खदेड़कर, पकड़कर, वीडियो के सबूत सहित पुलिस के हवाले करेंगे और उन्हें क़ानून से सज़ा दिलाकर ही मानेंगे। भाजपा को 2027 में देश के सबसे कठिन चुनाव का सामना करना होगा। जहाँ सतर्क, सचेत, सावधान पीडीए युवा चौकन्ने रहकर हर एक वोट पर सख़्त निगाह रखेंगे।


      अखिलेश यादव ने कहा कि याद रहे भाजपाई और उनके संगी-साथी आप सब युवाओं को उकसाएंगे, प्रतिक्रिया और प्रतिरोध करने को बाध्य करेंगे लेकिन आपको उनके झाँसे में नहीं आना है, अपना आपा, संतुलन और आत्म-नियंत्रण नहीं खोना है। हमें सोच-समझकर, सधकर, शांत होकर चलना है और अपनी युवा ऊर्जा, शक्ति और जोश को सकारात्मक रूप से हर पीड़ित से मिलकर बने ‘पीडीए समाज’ को हमेशा के लिए पीड़ा, दुख और अपमान से मुक्ति दिलाने के लिए लगा देना है। अब युवा, महिला, किसान, मजदूर, कारोबार, परिवार व पीडीए विरोधी भाजपा की हर तरह से भ्रष्ट, जुमलाई, बेईमान सरकार निश्चित जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी। याद रखें पीडीए हमारे मान-सम्मान का इंक़लाब है! अखिलेश यादव ने कहा कि अपने पीडीए के उत्थान के लिए हमें ख़ुद आगे बढ़ना होगा, हमें ख़ुद ही लड़ना होगा और अपना वक़्त ख़ुद ही बदलना होगा।