Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ई गवर्नेंस निगरानी समिति में शामिल हुए पवन सिंह चौहान

ई गवर्नेंस निगरानी समिति में शामिल हुए पवन सिंह चौहान

524

विधान परिषद की कमेटी का गठन नेवा ,ई गवर्नेंस निगरानी समिति में शामिल हुए पवन सिंह चौहान।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश प्रदेश विधान परिषद सचिवालय ने सभापति की अध्यक्षता में एक 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है । जो नेवा परियोजना और अन्य ई गवर्नेंस प्रकरणों की निगरानी संबंधी कार्य करेगी ।
यह समिति विधान परिषद में नेवा परियोजना के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करेगी । विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ राजेश सिंह द्वारा जारी अधिसूचना में 10 सदस्यीय नेवा परियोजना और अन्य ई गवर्नेंस प्रकरणों की निगरानी संबंधी समिति के गठन में विधान परिषद के 8 सदस्यों को शामिल किया है । जिसमें पवन सिंह चौहान, डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ,अश्वनी त्यागी ,गोविंद नारायण ,अनूप कुमार गुप्ता, आशुतोष सिन्हा ,डॉ आकाश अग्रवाल सहित अपर मुख्य सचिव आईटी और विधान परिषद के प्रमुख सचिव सदस्य सचिव नामित किए गए हैं।


यह समिति नेवा परियोजना के कार्यवयन उनके लिए यदि आवश्यक हुआ तो नियमों और प्रक्रियाओं में बदलाव की सिफारिश करेगी । साथ ही नेवा का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को स्थानांतरित करने में राज्य सरकार के विभागों को आने वाली कठिनाइयों पर विचार कर सुझाव भी देगी।