
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण होना जरूरी।मां का आंचल संस्था ने बाराबंकी जेल में कराया पौधरोपण। जेल की महिला बंदियों के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री।
लखनऊ। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण करना बेहद जरूरी है। आज लगाए हुए पेड़ आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत लाभकारी होंगे। यह बात बाराबंकी जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने मां का आंचल जनता सेवा समिति की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों के साथ जेल में महिला बंदियों के बच्चों को शिक्षण सामग्री के साथ टॉफी बिस्कुट भी वितरित किए गए।

जेल अधीक्षक ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान किसी व्यक्ति विशेष का अभियान नहीं है। यह अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति का है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पौधरोपण से पूर्व जेल के सभागार में महिला बंदियों के बच्चों को कॉपी, पेंसिल, कलर, पेंसिल बॉक्स, आर्ट कॉपी, बिस्कुट, टॉफी और चॉकलेट इत्यादि का वितरण किया गया।शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के साथ उनकी मां भी काफी खुश नजर आईं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के प्रोपराइटर अधिवक्ता फैसल हुसैन ने बताया कि संस्था समय समय पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए जेल अधीक्षक कुंदन कुमार, जेलर जितेंद्र प्रताप तिवारी समेत अन्य अधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों के साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।