Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश राजभवन में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ‘कर्मयोगी भवन’ का लोकार्पण

राजभवन में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ‘कर्मयोगी भवन’ का लोकार्पण

222

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां राजभवन में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ‘कर्मयोगी भवन’ का लोकार्पण प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में किया।


लोकार्पण अवसर पर राज्यपाल जी ने कहा कि मेरी अपेक्षा है कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राजभवन के सभी कर्मी उनकी तरह कर्मयोगी बनें।उन्होंने कहा कि नवीन सचिवालय भवन में राज्यपाल से लेकर राजभवन के अधिकारियों के कार्यालय एक साथ होने से जहां कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तो वहीं पत्रावलियों को लाने व ले जाने में लगने वाला समय भी बचेगा। इसके साथ ही कार्य की गोपनीयता एवं पारदर्शिता भी बनी रहेगी।