Thursday, July 17, 2025
Advertisement
Home Blog Page 2617

दलित प्रधान हत्या, नजरबंद कांग्रेसी नेता

आजमगढ़ में दलित प्रधान सत्यमेव जयते की विगत 14 अगस्त को हुई हत्या पर पीड़ित परिजनों को सांत्वना एवं संवेदना व्यक्त करने के लिए अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र सरकार नितिन राउत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद पी0एल0 पुनिया, पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री आर0के0 चैधरी, अनु0जाति विभाग के प्रभारी प्रदीप नरवाल एवं विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन आलोक प्रसाद, विभाग के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चैधरी आजमगढ़ जा रहे थे, जिन्हें प्रदेश सरकार के इशारे पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नहीं जाने दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही लखनऊ के कांग्रेसजन महामहिम राज्यपाल से मिलने हेतु जब जा रहे थे तब पुलिस ने रास्ते में जबरिया रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें बाद में इको गार्डेन से रिहा किया गया।

अनु0जाति विभाग के मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता सुशील बाल्मीकि ने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से तनुज पुनिया, रमेश कुमार शुक्ल, संत राम नीलांचल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश सिंह , मुरली मनोहर, के0के0 आनन्द, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सिद्धिश्री, सरलेश रावत, विशम सिंह, प्रदीप कनौजिया, विकास सोनकर, अखिलेश शर्मा, राम हरक रावत, सोनम वैश्य,नरेन्द्र गौतम,मीरा गौतम,राशिदा रिजवान, रंजीत रावत, राजेन्द्र वर्मा, रमेश कश्यप, रामू यादव, संदीप यादव, अशफाक आदि तमाम लोग शामिल रहे।

आजमगढ़ में दलित पूर्व ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज सत्यमेव जयते के परिवार से मिलने जा रहा था, लेकिन उन्हें रोक दिया है। सर्किट हाउस के अंदर कांग्रेस के बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत को जिला प्रशासन ने गांव में जाने पर रोक दिया है, सभी बड़े नेताओं को सर्किट हाउस में एक तरह से नजरबंद कर रखा है। किसी कार्यकर्ता को भी बड़े नेताओं से मिलने की इजाजत नहीं है।

साथ ही मीडिया को भी अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने पीएल पुनिया, अजय कुमार लल्लू और नितिन राउत को नजरबंद किए जाने की पुष्टि की है, वहीं, जिला प्रशासन के आला अधिकारी अभी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बीते दिनों दलित प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम की उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के बांसगांव गांव में तीन मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कथित तौर पर एक उच्च जाति के आरोपी द्वारा उसे मार दिया गया क्योंकि उसने सामाजिक न्याय की वकालत की थी।

युग दृष्टा और 21वीं सदी के महानायक थे स्व0 राजीव गांधी: प्रमोद तिवारी

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 76वीं जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धा और सादगी के साथ मनायी गयी। राजीव जी द्वारा सूचना क्रान्ति और सत्ता के विक्रेन्द्रीकरण से देश के लोकतंत्र और विकास को मजबूती मिली।

  • अशोक सिंह

लखनऊ, भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 76वीं जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगी के साथ मनायी गयी। सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जयन्ती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी जी युग दृष्टा थे। उन्होने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। देश के सामने जब नेतृत्व का संकट आ पड़ा था उस समय कम उम्र में ही उन्होने देश की बागडोर संभाली और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में खुद को स्थापित किया और विश्व पटल पर देश को स्थापित किया। 18 वर्ष का मताधिकार देकर जहां उन्होने राजनीतिक तौर पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की वहीं सत्ता का विकेन्द्रीकरण और पंचायती राज कानून बनाकर महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी ने कहा कि कम्प्यूटर और सूचना क्रान्ति की तकनीक को भारत में लाकर उन्होने विश्व में भारत को विकसित राष्ट्र के बराबर खड़ा कर दिया। सूचना क्रान्ति ने देश को एक नया आयाम दिया। आज देश उसी सूचना क्रान्ति के बल पर आगे बढ़ रहा है। देश की एकता-अखण्डता के लिए राजीव जी के पंजाब, मिजोरम और असम के समझौते ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होने कहा कि राजीव जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। आज के दिन हम सभी को राजीव जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक कृष्णा रावत, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक ललन कुमार, डा0 उमाशंकर पाण्डेय, बृजेन्द्र कुमार सिंह, उबैद नासिर, श्री मनोज यादव, रमेश शुक्ला, राजेश सिंह काली, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश सिंह, आरती बाजपेयी सुशीला शर्मा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अरशी रजा, रमेश मिश्रा, अंशू अवस्थी, रफत फातिमा, संजय सिंह, रमाशंकर द्विवेदी, प्रदीप कनौजिया, मनोज तिवारी, मुन्ना लाल भारती, इरशाद अली, शिप्रा अवस्थी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

राजीव जी की जयन्ती के मौके पर विधानसभा स्थित कांग्रेस विधानमंडलदल के कार्यालय पर राजीव जी की जयन्ती मनायी गयी। जिसमें कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, विधायक नरेश सैनी एवं सुहेल अंसारी जी ने राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद लखनऊ के  सैकड़ों लोगों ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में सर्वाधिक अवार्ड प्राप्त करने वाला प्रदेश उ0प्र0

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में उ0प्र0 सर्वाधिक अवार्ड प्राप्त करने वाला प्रदेश बना,20 अगस्त 2020 को स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के कुल 19 नगर हुये सम्मानित।

लखनऊ, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय स्तर पर कराये गये स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में उ0प्र0 राज्य की 19 निकायों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने वाले निकायों में अपना स्थान बनाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम कोविड-19 के कारण बहुप्रतीक्षित था और पुरस्कृत किये जाने वाले नगरों की सूची को अब आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा घोषित कर दिया गया है।

यह गौरव की बात है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक पुरस्कार पाने वाला राज्य है। प्रदेश की 19 नगर निकायों को जिनमें दो कैण्ट क्षेत्र भी शामिल हैं, यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। शीर्ष 12 अवार्डों में से 02 अवार्ड उ0प्र0 को मिले।
अवार्ड का कार्यक्रम 20 अगस्त 2020 को प्रातः 11ः00 बजे वर्चुअल आरम्भ हुआ और मंत्री हरदीप पुरी ,आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यक्रम के आरम्भ में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के महत्वपूर्ण घटकों से जुड़े विभिन्न सस्थाओं स्वच्छताकर्मी/लाभार्थियों एवं कचरे का पुनरूपयोग कर आय अर्जित करने वाले स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ सीधे ऑनलाइन संवाद किये जाने के दौरान फिरोजाबाद नगर में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की गई।

संवाद कार्यक्रम के पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा देश के चुने हुए 12 शहरों को पुरस्कृत किया गया और उक्त कैटेगरी में राज्य के 02 नगर निगमों वाराणसी एवं शाहजहाँपुर के महापौर तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राज्य स्तर पर उपरोक्त पुरस्कार समारोह में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन , मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, नगर विकास के पूर्व प्रमुख सचिय, मनोज कुमार सिंह के साथ वर्तमान प्रमुख सचिय, दीपक कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उपरोक्त 02 नगर निगमों के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य 17 निकाय जो सम्मानित किये गये है, वह निम्नवत हैंः-
1-लखनऊ 2-फरीदाबाद, 3-कन्नौज, 4-चुनार, 5-गंगाघाट, 6-आवागढ़ 7-मेरठ कैण्ट -गजरौला 9-मुरादनगर 10-स्याना, 1-पलियाकला 12-मल्लावां, 13-बरूआसागर 14-बकेवर 15-बलदेव 16-अछलदा 17-मथुरा कैण्ट उल्लेखनीय है व स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित करायी जाती है और विगत 03 वर्षों से राज्य द्वारा सतत रूप से उत्तरोत्तर प्रगति की गयी है। जहां वर्ष 2018 में राज्य की 03 निकाय और वर्ष 2019 में 14 निकायों को सम्मान मिला था, वहीं इस वर्ष 2020 के सर्वेक्षण परिणाम में यह संख्या बढ़ कर 19 हो गयी है।

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अन्तर्गत मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है और लगभग 60,000 सीटों के सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों में महिलाओं के लिये विशेष रूप से पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है। प्रदेश के समस्त निकाय खुले में शौच से मुक्त हो चुके है तथा उन्हें फब्प् से प्रमाणित भी किया जा चुका ह। साथ ही प्रदेश में 413 निकाय व्क्थ़् और 17 नगर निकाय व्क्थ़़् का स्तर हासिल कर चुके हैं।

प्रतिबंधित प्लास्टिक के संबंध में प्रदेश के सभी नगर निकायों में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत 731.59 टन प्लास्टिक जब्त की गई तथा दण्ड स्वरूप रू 10.95 करोड़ का जुर्माना वसूल किया गया है।उपरोक्त आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 पुरस्कार समारोह के दौरान ही ‘‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 परिणाम डैश बोर्ड‘‘ लोकार्पण भी किया गया और जिसके बाद उक्त सर्वेक्षण के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध हो गये। 10 लाख से अधिक आबादी वाले नगरों की श्रेणी में भी प्रदेश के कई नगरों द्वारा अपनी रैकिंग में काफी सुधार किया गया है। लखनऊ 12वें स्थान, आगरा 16वें स्थान, गाजियाबाद 19वें स्थान, प्रयागराज 20 स्थान, कानपुर 25वें स्थान और वाराणसी को 27वां स्थान मिला है। कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से व्यापक रूप से कराये जाने हेतु मंत्रालय द्वारा व्यवस्था की गयी है और प्रदेश में भी सभी निकायों में उक्त कार्यक्रम का प्रसारण व्यापक रूप से देखे जाने के प्रबन्ध किये गये।

राजनेताओं की पेंशन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

सरदारा सिंह जोहल जी ने राजनेताओं की पेंशन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है:-
कर्मचारी को 60 साल बाद भी पेंशन नही ओर इनको 5 साल में पेंशन इसे साझा करें और भरपूर समर्थन दें…..
भारत के प्रिय/सम्मानित नागरिकों आपसे अनुरोध है कि इस संदेश को पढ़ें और यदि आप सहमत हैं तो कृपया सभी लोगों को अपने संपर्क में भेजें और बदले में उन्हें भी आगे भेजने के लिए कहें। तीन दिन के अंदर ये जरूरी सूचना हर भारतीय तक पहुंचनी चाहिए।

2018 सुधार अधिनियम:
सांसदों को पेंशन नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि राजनीति नौकरी या रोजगार नहीं है, बल्कि एक मुफ्त सेवा है। – राजनीति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एक चुनाव है, कोई सेवानिवृत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें फिर से उसी स्थिति में चुना जा सकता है।

(वर्तमान में उन्हें 5 साल की सेवा के बाद पेंशन मिलती है)।
इसमें एक और विकार यह है कि अगर कोई व्यक्ति पहले पार्षद रहा है, तो विधायक बन जाता है और फिर सांसद बन जाता है, तो उसे एक नहीं बल्कि तीन पेंशन मिलती है।

यह देश के नागरिकों के साथ एक बड़ा विश्वासघात है, जिन्हें इसे रोकने के लिए तुरंत प्रयास करना होगा …?
केंद्रीय वेतन आयोग के साथ, सांसदों के वेतन भत्ते को संशोधित किया जा रहा है …. इसे आयकर के तहत लाया जाना चाहिए …?

वर्तमान में, सांसद अपने स्वयं के लिए मतदान करके मनमाने ढंग से वेतन और भत्ते बढ़ाते हैं और उस समय सभी दल एकजुट होते हैं। सांसदों की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को छोड़ दिया जाना चाहिए .. और भारत के सभी नेताओं के स्वास्थ्य की देखभाल किसी अन्य नागरिक की तरह ही होनी चाहिए। वर्तमान में उनका इलाज अक्सर विदेश में किया जाता है।उन्हें बिजली, पानी और फोन बिल जैसी सभी रियायतें समाप्त होनी चाहिए। (उन्हें ऐसी कई रियायतें नहीं मिलतीं, लेकिन वे उन्हें नियमित रूप से बढ़ाते हैं।)नेताओ के लिए भी आई ए एस और पी सी एस परीक्षा या टी इ टी जैसी कोई परीक्षा पास होना अनिवार्य होना चाहिए।

अपराधियों को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए, दंडात्मक रिकॉर्ड वाले संदिग्ध व्यक्तियों, आपराधिक आरोपों और दृढ़ संकल्प, अतीत या वर्तमान को संसद से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

नागरिकों द्वारा एलपीजी गैस सब्सिडी पर कोई कटौती नहीं … जब तक कि सांसदों और विधायकों को सब्सिडी उपलब्ध नहीं होती है, और संसद की कैंटीन में सब्सिडी वाले भोजन सहित अन्य सब्सिडी वापस नहीं ली जाती हैं।मुफ्त रेल और हवाई जहाज की यात्रा बंद होनी चाहिए। आम आदमी को उनका मज़ा खर्च करके क्यों लेना पड़ता है?

यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम बीस लोगों के साथ संवाद करता है और मैसेज भेजता है तो भारत में अधिकांश लोगों को यह संदेश प्राप्त करने में केवल तीन दिन लगेंगे। क्या आपको नहीं लगता कि यह मुद्दा उठाने का यह सही समय है?

यदि आप उपरोक्त से सहमत हैं…….

अयोध्या:-सर्पदंश से दो की मौत

-अब्दुल जब्बार व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या-भेलसर, पटरंगा थाना क्षेत्र के दो गांवो में बीती रात जहरीले सांप के काटने से एक पुरुष व एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुर्दहा निवासी सुखलाल की 18 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी अपने घर मे सो रही थी जो बीती रात में शौच करने के लिए उठी तभी घर में ही बैठे जहरीले सांप ने डस लिया उसकी चीख पुकार से जागे परिजनों में कोहराम मच गया उसकी हालत बगड़ती देख परिजन तत्काल पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

इस घटना से परिजनों सहित पूरे गांव दहशत का माहौल है।वहीं दूसरी घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के ही ग्राम सभा रजानगर की है।यहाँ के अशोक कुमार 40 वर्ष की बीती रात को जहरीले सांप ने डस लिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने अशोक कुमार को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लेकर जा रहे थे जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि बताया कि अशोक कुमार हरिद्वार का रहने वाला था जो रौजागांव शुगर मिल में नौकरी कर रहा था।इन दोनों घटनाओ से गांव व आसपास के गांवों में काफी दहशत का माहौल है।इन दोनों घटनाओ से लोग विषैले जंतुओं से काफी सहमे हुए हैं।

अयोध्या:-शौचालय व मनरेगा में लाखों के घोटाले,अधिकारी मेहरबान

अब्दुल जब्बार व अम्बरेश यादव

शौचालय व मनरेगा में लाखों के घोटाले में अधिकारी कर रहे लीपापोती,जांच सही न होने पर मुख्यमंत्री से हुई शिकायत,घोटालेबाजों पर जांच अधिकारी मेहरबान।

अयोध्या-भेलसर, सरकार के लाख प्रयास के बावजूद ब्लाक के अधिकारी ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यो में घोटालेबाजी करने से बाज नही आ रहे है।जिसका मुख्य कारण है घोटाले की धनराशि मिलीभगत से सभी मे बंदरबांट होता है।इसीलिए जांच के नाम पर महज खानापूर्ति होती है।शिकायतकर्ता थक हार कर बैठ जाता है और घोटालेबाज लगातार सरकारी धन का दुरुपयोग करते रहते है।

ऐसा ही एक मामला मवई ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर दाऊद पुर का सामने आया है जंहा शौचालय व मनरेगा में हो रहे घोटाले की शिकायत गांव के ही समाजसेवी मोहम्मद खान ने खंड विकास अधिकारी मवई मोनिका पाठक से की थी।जिस पर शिकायतकर्ता को आश्वासन देते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही थी।सवाल यह है कि आखिर निष्पक्ष जाँच क्यों नहीं हुई?इससे ये साबित होता है कि मामला मिलीभगत का है।

शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में शौचालय व मनरेगा में हो रहे घोटाले में ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत मित्र की मिलीभगत से फर्जी तरीके से मनरेगा मस्टररोल में नाम चढ़ाकर धनराशि निकाली जा रही है।इतना ही नही अपने अपात्र चहेते लोंगो को दो-दो बार शौचालय भी दिया गया है।प्रार्थना पत्र में उन लोगों का नाम भी दिया गया है जिनके खाते में बिना मनरेगा में कार्य किये ही धनराशि भेजी जा रही है।शिकायतकर्ता का मानना है कि ब्लाक के अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच होना असंभव है।इसलिए जिले से जांच होना जनहित में आवश्यक है।

बाढ़ के पानी से परेशान ग्रामीणों को विधायक ने पहुंचाई राहत

अब्दुल जब्बार व विकास वीर यादव

अयोध्या-भेलसर, रौनाही तटबंध के किनारे पांच गाँवो में पानी पूरी तरह से भर गया जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए इस परिस्थिति में रुदौली विधायक राम चंद्र यादव ने निरिक्षण कर 670 परिवारों को राहत बांटी तथा हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया।

अयोध्या जिले की रुदौली तहसील के सरयू नदी के रौनाही तटबंध के किनारे बसे पांच गाँवो में बाढ़ का पानी भर गया है।संडरी,पसैय्या,उधरौरा,नैपुरा,मुतौली गाँवो के 670 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए है जो रौनाही तटबंध व आसपास के ऊँचे स्थानों पर आश्रय लिए हैं।लगातार हो रही बारिश का पानी रौनाही तटबंध के किनारे इकठ्ठा होने से तटबंध के इस पार भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।गाँवो में पानी भर जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है जिसके चलते लोग अपने सामान व पशुओं को लेकर ऊँचे स्थानों पर जाकर शरण ले रहे हैं।

क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव नियमित रूप से प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरिक्षण कर रहें है व प्रभावित परिवारों को बाढ़ आपदा से उत्पन्न मुश्किलों को कम करने हेतु उन्हें तात्कालिक राहत पहुँचाने का कार्य जारी रखे हुए हैं।ग्रामीणों के अनुसार वह सुबह शाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एक बार अवश्य आते हैं लोगो की समस्याओं से अवगत होते हैं व निदान कराते हैं।बुधवार को उन्होंने प्रातःकाल उधरौरा,संडरी,पसैय्या,नैपुरा,मुतौली गाँवो में जाकर बाढ़ की स्थिति का निरिक्षण किया इसके बाद उन्होंने जिला बाढ़ एवं आपदा राहत विभाग व जिला प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया तथा उन्हें प्रभावित परिवारों व उनके पशुओ के भोजन आदि के लिए शीघ्र मदद पहुँचाने के लिए वार्ता की।

विधायक ने पांचो गाँवो के 670 परिवारों को तिरपाल आदि का वितरण किया।इस मौके विधायक ने कहा कि जलभराव होने से गाँव व फसले बुरी तरह प्रभावित हुई हैं जिससे लोगो को भारी क्षति का अनुमान है।लोगों को हर हाल में तात्कालिक राहत पहुँचाने का हमारा प्रयास जारी रहेगा तथा शासन प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाने का प्रयास करूँगा।इस मौके पर तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार,कानूनगो व हल्का लेखपाल उपस्थित रहकर 670 प्रभावित परिवारों को सूचीबद्ध किया है।

अयोध्या:-रुदौली में 03 कोरोना पॉज़िटिव मिले

अब्दुल जब्बार व अनिल कुमार मिश्रा

भेलसर-अयोध्या, बीते 3 दिनों में तीन व्यपारियो समेत एक महिला के कोरोना पजीटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है।सराफा बाजार में व्यापारी के कोरोना पॉज़िटिव आने से बाजार में सन्नाटा पैदा हो गया है।

शहर के मोहल्ला पुराना बाजार के सराफा व्यापारी,सालार(हाजी नीम)के मिस्ठान विक्रेता,कजियाना सोने चादी के कारीगर,कटरा की घरेलू महिला के करोना पाजिटिव पाए गए है।जिनमे से एक का इलाज लखनऊ के कोविड अस्पताल चल रहा है और सभी को घर मे आसोलेट किया गया है।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि पुराना बाजार,कजियाना,सालार(हाजी नीम)और कटरा में सेनिटाइज कराया गया है।

कैंटोमेंट जोन को सील कराया गया है।कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बतया की पुलिस बल लगया दिया गया है।सराफा बाजार में व्यापारी के कोरोना पॉज़िटिव आने से बाजार में सन्नाटा पैदा हो गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि सभी के परिवार और मिलने वालों की हिस्ट्री का सर्वे कराया जा रहा है।

कायस्थ महासभा की बैठक में अध्यक्ष का चयन

अब्दुल जब्बार

अयोध्या ज़िले में कायस्थ महासभा की बैठक में रूदौली विधानसभा के अध्यक्ष पद का चयन।

भेलसर(अयोध्या), अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अयोध्या की बैठक में आकाश सक्सेना को रूदौली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।यह मनोनयन युवा जिलाध्यक्ष भरत श्रीवास्तव की संस्तुति पर युवा प्रदेश सचिव आशीष श्रीवास्तव ने किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा जब तक महासभा राजनीतिक भागीदारी में अपनी पकड़ मजबूत नहीं करेगा तब तक राजनीतिक दल हमें उचित हिस्सेदारी नहीं देंगे।देश व समाज के चतुर्दिक विकास में चित्रांश परिवारों का अहम योगदान रहा है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सामाजिक,साहित्यिक,सांस्कृतिक,शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यों में इन परिवारों ने अपने संगठन कायस्थ महासभा एवम श्री चित्रगुप्त समिति के माध्यम से कई उल्लेखनीय कार्य किया है और आज भी एक सकारात्मक व ईमानदार कोशिश के साथ कर भी रहा है।इस दौरान कायस्थजन लोग अंकित सक्सेना,विकाश सक्सेना,हर्षित श्रीवास्तव,सुमित श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

प्रणब मुखर्जी की हालत चिंताजनक

दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में 10 अगस्त को प्रणब मुखर्जी (84) को भर्ती कराया गया था और उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी। इससे पहले कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी। उधर, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के स्थानीय लोगों ने पिछले सप्ताह प्रणब मुखर्जी के पैतृक स्थान मिरती में जपेश्वर शिव मंदिर में महा मृत्युंजय यज्ञ किया और लंबी उम्र की कामना की।

आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने कहा है कि प्रणव मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। वह बीते 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल के अधिकारियों की माने तो प्रणब मुखर्जी की मेडिकल कंडीशन में लगातार गिरावट आई है।

 पूर्व राष्ट्रपति वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और वर्तमान में विशेषज्ञों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। उनका स्वास्थ्य नियंत्रण में है और उसकी देखरेख की जा रही है। उनके सुधार में सकारात्मक संकेत देखे गए हैं।

Breaking News

इंसान भिखारी क्यों बना, जब कुत्ते राजा हो गए

इंसान भिखारी क्यों बना, जब कुत्ते राजा हो गए

0
 प्रियंका सौरभ कुत्ते को गाड़ी में बैठा दिया, बापू को धूप में छोड़ दिया। पंखा चला कुत्ते की खातिर, माँ को पसीने में तोड़ दिया। कुर्सी पर...
भाजपा ने पुलिस तंत्र को खराब कर दिया:अखिलेश यादव

भाजपा ने पुलिस तंत्र को खराब कर दिया:अखिलेश यादव

0
भाजपा सरकार में अन्याय,अत्याचार, भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने पुलिस को निरंकुश कर दिया है। गरीबों...
प्राचीन शिव मंदिरों के कायाकल्प की तैयारी में योगी सरकार

प्राचीन शिव मंदिरों के कायाकल्प की तैयारी में योगी सरकार

0
प्रदेश के कई प्राचीन शिव मंदिरों के कायाकल्प की तैयारी में योगी सरकार। बीते 8 साल में योगी सरकार ने 188...
आपदा प्रबंधन में UP बनेगा अग्रणी UNDP देगा तकनीकी सहयोग

आपदा प्रबंधन में UP बनेगा अग्रणी UNDP देगा तकनीकी सहयोग

0
मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में यूपी-UNDP के बीच आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर ऐतिहासिक समझौता।आपदा प्रबंधन में उत्तर प्रदेश बनेगा अग्रणी, UNDP देगा तकनीकी सहयोग।उत्तर...
कपालभाति प्रणायाम का वैज्ञानिक रहस्य श्वास, शुद्धि और ऊर्जा

कपालभाति प्रणायाम का वैज्ञानिक रहस्य श्वास, शुद्धि और ऊर्जा

0
योग केवल शरीर को मोड़ने-मरोड़ने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की वैज्ञानिक प्रणाली है। इस प्रणाली में कुछ श्वास तकनीकें ऐसी हैं,...