एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद जरूरी-शिवराज सिंह चौहान

38
एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद जरूरी-शिवराज सिंह चौहान
एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद जरूरी-शिवराज सिंह चौहान

साल भर होते हैं चुनाव, विकास हो जाता है ठप। एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद जरूरी, एक साथ चुनाव कराने से विकास को लगेंगे पंख। लखनऊ में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत। पहलगाम के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद जरूरी-शिवराज सिंह चौहान

लखनऊ। साल भर चुनाव होते हैं। विकास ठप हो जाता है। एक राष्ट्र एक चुनाव होने से विकास को पंख लगेंगे। सरकारी व्यवस्थाओं का दोहन भी थमेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन का जो सपना देखा है, उसे हम सब को मिल कर साकार करना है। यह कहना है एक राष्ट्र एक चुनाव के राष्ट्रीय संयोजक एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का। इस अभियान के तहत प्रथम बार लखनऊ आगमन पर उन्होंने उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद द्वारा आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार रखे। गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव, देश की आवश्यकता है। साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं। हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं, इससे विकास कार्य थम जाते हैं। हर महीने आचार संहिता लगने से जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस योजना पर काम करना शुरू किया था। अब समय आ गया है कि हम सभी उनके इस सपने को साकार करें। उन्होंने इस आयोजन के लिए उप्र नागरिक परिषद का आभार व्यक्त किया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि स्टूडेंट फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन एक फोरम बनें, और इस फोरम को स्टूडेंट्स खुद बनाएं। एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक जन-अभियान बनें, एक आंदोलन बने और इस अभियान की अगुवाई स्टूडेंट करें। सोशल मीडिया पर भी एक अभियान चले और इस देश से एक आवाज बुलंद हो कि हम एक राष्ट्र, एक चुनाव के पक्ष में खड़े हैं, हम इस अभियान का समर्थन करते हैं। जनता के दबाव में हम सभी राजनैतिक दलों को विवश कर दें कि धन और समय की बर्बादी नहीं होने देंगे, विकास के काम ठप्प नहीं होने देंगे। देश की प्रगति और विकास में बार-बार होने वाले चुनाव को बाधा नहीं बनने देंगे। इसलिए देश में एक बार और एक साथ चुनाव होने चाहिए। अब समय आ गया है कि देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएं।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमेशा होने वाले चुनाव देश की प्रगति और विकास में बाधक है। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए। उसके चार माह बाद देश में लोकसभा चुनाव हुए। इसके बाद हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड में चुनाव हुए। ये चुनाव खत्म हुए नहीं कि, दिल्ली का दंगल शुरू हो गया और अब सभी राजनैतिक दल और नेता बिहार चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। हमारे देश में हर छह माह में कहीं न कहीं चुनाव होते हैं। ये बार-बार होने वाले चुनाव में बड़ी मात्रा में धन खर्च होता है। सुरक्षा बल और अधिकारी-कर्मचारी भी चुनाव कराने एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाते हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री और राज्य के मंत्रीगणों का भी समय खराब होता है। लॉन्ग टर्म प्लानिंग और विकास के सभी काम ठप्प हो जाते हैं। अगर देश में एक साथ चुनाव होंगे तो बाकी साढ़े चार साल सरकारें केवल विकास के काम में जुट सकती है। इसलिए संविधान में संशोधन कर देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने के लिए जुटे हैं। वन नेशन वन इलेक्शन, देश के लिए बहुत आवश्यक है। एक राष्ट्र एक चुनाव कराने से न केवल देश पर चुनाव कराने का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि जब एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को पांच वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा। डिप्टी सीएम सीएम ने पहलगाम हमले में मारे गए सभी नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हुए कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों एवं उनके आकाओं को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ हमारी फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश के लिए बहुत जरूरी है। लगातार चुनाव चलते हैं, इससे देश के संसाधनों और समय की हानि होती है।
कार्यक्रम अध्यक्ष न्यायमूर्ति (अ.प्र.) रंगनाथ पाण्डेय ने कहा कि आचार संहिता से विकास की गति भी प्रभावित होती है। वन नेशन वन इलेक्शन, देश की जरूरत है। हम सभी को इस अभियान की महत्ता समझनी चाहिए। कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव पर डॉक्यूमेंट्री को प्रदर्शित किया गया। अत्याधुनिक एआई तकनीकि द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उद्बोधन भी हुआ। धन्यवाद मेजर जनरल (अ.प्र.) आनंद टंडन ने किया। इस अवसर पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, एमएलसी अनूप गुप्ता, मेजर जनरल (अ.प्र.) अजय कुमार चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री शिव भूषण, जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद जरूरी-शिवराज सिंह चौहान