Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home मनोरंजन रातों रात नेपाली लड़की बनी सुपरस्टार

रातों रात नेपाली लड़की बनी सुपरस्टार

1024

रातों रात नेपाली लड़की बनी सुपरस्टार

तकदीर कब किसकी बदल जाए ये कह पाना खासकर फिल्मी दुनिया के सितारों के लिए थोड़ा मुश्किल साबित होता है. उदाहरण के तौर पर हम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को ही ले लें, तो उनकी पहली फिल्म ने ही उनको मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कर दिया था. ठीक ऐसा ही कुछ नेपाल की एक लड़की के साथ भी हुआ, जिनका नाम क्रिस्टीना गुरुंग है.फिल्म से नेपाली मॉडल क्रिस्टीना गुरुंग हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही है. खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए 27 हजार लड़कियों ने ऑडिशन दिया था जिसमें से क्रिस्टीना का सिलेक्शन हुआ.

रातों रात नेपाली लड़की बनी सुपरस्टार {क्रिस्टीना गुरुंग}

US से पढ़ाई करके नेपाल लौटी लड़की, रातोंरात बन गई सुपरस्टार; दी सबसे बड़ी हिट फिल्म। प्रेम गीत 3 पहली ऐसी नेपाली फिल्म थी, जो भारत में हिंदी भाषा में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने नेपाल में तहलका मचा दिया था. यह नेपाल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर सामने आई और साथ ही इस फिल्म ने एक ऐसी लड़की की किस्मत चमका दी, जिसने पहले कभी सोचा न था कि वो रातोंरात एक सुपरस्टार बन जाएंगी.क्रिस्टीना गुरुंग की पहली ही फिल्म ‘प्रेम गीत 3 नेपाल की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी. इस फिल्म से ही क्रिस्टीना ने अपने अभिनय की शुरुआत की और रातोंरात उनकी इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया.

फिल्म और अपने लीड रोल के बारे में क्रिस्टीना कहती हैं कि मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था. यह इस फिल्म का तीसरा पार्ट है, जो हिंदी में रिलीज हुआ है.मैं फिल्म के पिछले पहले और दूसरे दोनों ही पार्ट में थी हालांकि इस पार्ट में मुझे फीमेल लीड का ही रोल मिल गया.यह फिल्म ‘इंडियन आईडल’ फेम सिंगर पवनदीप राजन के म्यूजिक के चलते भी चर्चा में है. पवनदीप इस फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर कंपोजर डेब्यू कर रहे हैं.

रातों रात नेपाली लड़की बनी सुपरस्टार {क्रिस्टीना गुरुंग}

यह पहली ऐसी नेपाली फिल्म थी, जो हिंदी भाषा में भी बनी थी और भारत में भी रिलीज हुई थी. संतोष सेन और चेतन गुरुंग द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में क्रिस्टीना गुरुंग के अलावा प्रदीप खड़का लीड रोल में थे.रिपोर्ट्स की माने तो महज 4 करोड़ में बनी इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 40 करोड़ के आसपास था. इससे पहले किसी भी नेपाली फिल्म ने ऐसा बिजनेस नहीं किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की.

READ MORE-निराशा से कैसे बचें..?


फिल्म की लीड एक्ट्रेस क्रिस्टीना गुरुंग को बचपन से अभिनय का शौक था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी 12वीं तक की पढ़ाई नेपाल में ही रहकर काठमांडू से की, फिर उन्होंने आईटी से बैचलर डिग्री लेने के लिए यूनाइटेड स्टेट को चुना. क्रिस्टीना सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने अकाउंट से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार भी लुटाते हैं.क्रिस्टीना गुरुंग के लिए उनकी पहली ही फिल्म उनके लिए लकी साबित हुई. बताया जाता है कि इस फिल्म के ऑडिशन में 27 हजार लड़कियां आई हुई थीं और सलेक्शन सिर्फ क्रिस्टीना का ही हुआ था. 27 हजार लड़कियों में क्रिस्टीना का चुना जाना, उनके ख्वाब के पूरा होना जैसा था. (फोटो साभारः Instagram @kristinagurungofficial)