Thursday, March 26, 2026
Advertisement
Home राजनीति प्रदेश में किसान नौजवान बेहाल-नरेश उत्तम पटेल

प्रदेश में किसान नौजवान बेहाल-नरेश उत्तम पटेल

193

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में किसान-नौजवान पटेल यात्रा आज बहराइच से श्रावस्ती पहुंची। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।श्रावस्ती में लोगों को सम्बोधित करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। किसान नौजवान बेहाल है। जनता भुखमरी के कगार पर है। सरकार हवाई बातें करती है।श्री पटेल ने कहा कि देश में सब कुछ महंगा हो गया है। बिचौलियों की मौज है। किसान को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। भाजपा प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किये। यह सबसे झूठी पार्टी है।


उन्होंने कहा कि किसान-नौजवान-पटेल यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। सपा की नीतियां जनहित में है। सपा सरकार में किसानों, नौजवानों सभी वर्गों के लिए काम हुए। सपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठी बातों में नहीं फंसना है।
श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की हवा चल रही है। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। किसान-नौजवान-पटेल यात्रा बुधवार को बलरामपुर पहुंचेगी।