Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या लापता किशोरी को बरामद,आरोपी फरार

लापता किशोरी को बरामद,आरोपी फरार

192

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।जबकि आरोपी पुलिस कि गिरफ्त से दूर है।पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को नामजद केस दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी थी।


जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को बाबा बाजार चौकी क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी घर से अचानक लापता हो गई।किशोरी के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नही लगा।मंगलवार को किशोरी के पिता ने मवई थाने में तहरीर देकर नामजद केस दर्ज कराया।थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर बाबा बाजार चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने किशोरी को भक्त नगर चौराहे से बरामद कर लिया।