Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ग्राम चौपालों के सार्थक परिणाम-उपमुख्यमंत्री

ग्राम चौपालों के सार्थक परिणाम-उपमुख्यमंत्री

251
ग्राम चौपालों में 04 लाख से अधिक समस्याओं का निस्तारण
ग्राम चौपालों में 04 लाख से अधिक समस्याओं का निस्तारण

54101ग्राम पंचायतों में अब तक किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन। शुक्रवार को 1558ग्राम पंचायतों में किया गया, ग्राम चौपालो का आयोजन। ग्राम चौपालों के सार्थक परिणाम-उपमुख्यमंत्री

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है और इन‌ग्राम चौपालों के बहुत ही सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं तथा बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है व्यक्तिगत समस्याओं‌ के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है।

ग्राम्य विकास आयुक्त जी. एस. प्रियदर्शी ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश की 1558 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 5401प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चौपालों मे 3635 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 7970 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालो में 93हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6जनवरी 23 से अब तक प्रदेश की 54101ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालो का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 40लाख से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 2लाख 57हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया। ग्राम चौपालों के सार्थक परिणाम-उपमुख्यमंत्री