Tuesday, April 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 18 मार्च को 3500 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन

18 मार्च को 3500 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन

244

लखनऊ – अपर  श्रम आयुक्त लखनऊ, क्षेत्र लखनऊ बी0के0 राय ने बताया कि 18 मार्च 2021 बृहस्पतिवार को प्रातः 11ः00 बजे से डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम स्थल वृंदावन योजना आवास विकास परिषद रायबरेली रोड लखनऊ में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 3500 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन उपस्थित होंगे, साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य, मंत्री श्रम एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुन्नू लाल कोरी, राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य जनप्रतिनिधि/गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रम सेवायोजन व समन्वय, सुरेश चंद्रा आई0ए0एस0 एवं श्रमआयुक्त, उत्तर प्रदेश मोहम्मद मुस्तफा, आई0ए0एस0 भी उपस्थित रहेंगेे, उक्त कार्यक्रम में लगभग 35 हजार व्यक्तियों के उपस्थित होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम दिनांक 15 मार्च 2021 को प्रस्तावित था लेकिन उक्त कार्यक्रम अब दिनांक 18 मार्च 2021 को आयोजित होना निश्चित हुआ है।