Monday, February 16, 2026
Advertisement
Home समाज हरिद्वार महाकुंभ से लौटे महामंडलेश्वर की कोरोना वायरस से मौत

हरिद्वार महाकुंभ से लौटे महामंडलेश्वर की कोरोना वायरस से मौत

182

कोरोना संक्रमण के चलते नरसिंहपुर मंदिर के प्रमुख स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की मौत।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित नरसिंहपुर मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई. वे हाल ही में कुंभ स्नान कर लौटे थे।

देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है. कई राज्यों में दोबारा लॉकडाउन लगाने की स्थिति पैदा हो गई है. इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित नरसिंहपुर मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. वे हाल ही में कुंभ स्नान कर लौटे थे।

बताया जा रहा है कुंभ स्नान कर जबलपुर लौटने के बाद उनकी सेहत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की मौत से संत समाज के लिए भारी क्षति मानी जा रही।