Wednesday, February 4, 2026
Advertisement
Home राजनीति UP में 80 सीटों पर खिलेगा कमल-उपमुख्यमंत्री

UP में 80 सीटों पर खिलेगा कमल-उपमुख्यमंत्री

313
UP में 80 सीटों पर खिलेगा कमल-उपमुख्यमंत्री
UP में 80 सीटों पर खिलेगा कमल-उपमुख्यमंत्री

बलिया। ब्रजेश पाठक ने इंडी अलायंस पर बड़ा हमला बोला उन्होंने कहा कि साइकिल और हाथ की दोस्ती पहले भी फेल हो चुकी है। इनका गठबंधन एक बार फिर फ्लॉप होगा, दोनों ही पार्टियों को इस चुनाव में एक भी सीट नसीब नहीं होगी। प्रदेश की जनता मोदी-योगी के कामकाज से प्रसन्न है और सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने जा रही है। उपमुख्यमंत्री बलिया लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस का डीएनए भी एक ही है क्योंकि दोनों ही दलों के कर्ता-धर्ता विदेश से पढ़कर आये हैं इन्हें देश और प्रदेश की कोई जानकारी नहीं है। इनके संस्कार भी विदेशी ही हैं। UP में 80 सीटों पर खिलेगा कमल-उपमुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि जब पुलवामा में अटैक हुआ था तो मोदी जी ने कहा था कि घर में घुसकर दुश्मन को मारेंगे। जिसका नतीजा रहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का खात्मा करने का काम किया था। अब कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर आतंकी भेजने वाले पाकिस्तान से दोस्ती करने की बात कहते हैं। वे कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है इसलिए भारत को उसके प्रति नरमी बरतनी चाहिए। क्या ऐसा किया जाना चाहिए? हमारे जवानों की हत्या कराने वाले पाकिस्तान से नरमी दिखाई जा सकती है? क्या निर्दोष हिंदुस्तानियों के खून से खेलने वाले पाकिस्तान से बात की जानी चाहिए? कांग्रेस को इस बयान के लिए देश से माफी माँगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब भारत बदल गया है, हमारे सैनिकों को पाकिस्तान से आने वाली गोलियों का जवाब देने के लिए दिल्ली की ओर नहीं देखना पड़ता है। अब भारत मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं चल सकते। आज देश में इसी नीति के चलते शान्ति कायम है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद मांगा। इस मौके भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मंत्री दयाशंकर सिंह समेत हजारों समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। UP में 80 सीटों पर खिलेगा कमल-उपमुख्यमंत्री