Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश छोटी बहू के भाजपा में जानें की ख़बर हवा हवाई

छोटी बहू के भाजपा में जानें की ख़बर हवा हवाई

231

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की खबर हवा हवाई साबित हो रही है।पिछले कई दिनों से तमाम बड़े चैनलों पर इस चर्चा को लगातार देख रहे होगे वहीं दूसरी तरफ अपर्णा यादव के करीबियों की मानें तो अपर्णा यादव भाजपा में शामिल नहीं हो रही है ना तो भाजपा में शामिल होना चाहती हैं उनकी भले ही भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात है बातचीत है। जिस तरीके से राजनीतिक में शिष्टाचार मुलाकात होती है ठीक उसी प्रकार से अपर्णा यादव की भी मुलाकात भाजपा के नेताओं से और तमाम अन्य पार्टियों के नेताओं से होती रहती है। फिलहाल अपर्णा यादव के करीबियों की मानें तो अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता है और भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैलाई जा रही है।अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे, दोनों के बीच करीब 30 मिनट बातचीत हुई. आधे घंटे की इस मुलाकात को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने शिष्टाचार मुलाकात बताया है।छोटी बहू अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की खबर पर शिवपाल सिंह यादव ने अपर्णा यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अपर्णा को पहले पार्टी के लिए काम करना चाहिए।नेता जी की बात नेता जी जानें हम तो सिर्फ कयास ही लगा रहा हूँ।