के.सी.जोशी गिरफ्तार 2.61 करोड़ रुपए बरामद

242
के.सी.जोशी गिरफ्तार 2.61 करोड़ रुपए बरामद
के.सी.जोशी गिरफ्तार 2.61 करोड़ रुपए बरामद

गोरखपुर। गोरखपुर में CBI टीम ने केसी जोशी को गिरफ्तार किया,केसी जोशी के घर से 2.61 करोड़ बरामद,गोरखपुर में रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मैनेजर हैं जोशी।जोशी के गोरखपुर आवास पर कल CBI ने छापा मारा था,सीबीआई के छापे में कई बोरों में भरा पैसा मिला।जोशी के घर से 2.61 करोड़ नगद बरामद हुआ,रेलवे के ठेकों में अग्रिम घूस लेते थे जोशी। गोरखपुर स्थित रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मटेरियल मैनेजर और 1988 बैच के IRSS के.सी.जोशी को CBI ने गिरफ्तार किया है। उन्हें 3 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में CBI ने गिरफ्तार किया था। छापेमारी में 2.61 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। के.सी.जोशी गिरफ्तार 2.61 करोड़ रुपए बरामद

CBI ने रिश्वत लेते हुए रेलवे अधिकारी केसी जोशी को गिरफ्तार किया है। जोशी के नोएडा और गोरखपुर में घर से 2.61 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं। साथ ही कई संदिग्ध डॉक्यूमेंट भी मिले हैं। केसी जोशी 1988 बैच के इंडियन रेलवे स्टोर सर्विस (IRSS) अधिकारी है। वर्तमान में NE रेलवे गोरखपुर में चीफ प्रिंसिपल मैटीरियल मैनेजर के पद पर तैनात था।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी केसी जोशी को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने जोशी के गोरखपुर और नोएडा के सेक्टर 50 स्थित आवासों पर छापेमारी कर 2.61 करोड़ रुपए कैश बरामद किए हैं।सीबीआई ने जोशी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।शिकायतकर्ता गोरखपुर स्थित मेसर्स सुक्ति एसोसिएट के मालिक प्रणव त्रिपाठी थे। सीबीआई ने जोशी के कंप्यूटर और हार्ड ड्राइव को भी कब्जे में ले लिया।

CBI ने जोशी के कंप्यूटर और हार्ड डिस्क को कब्जे में ले लिया है। एक टीम अभी भी गोरखपुर में डेरा डाले हुए है। बुधवार को CBI केसी जोशी को लखनऊ लेकर आई। टीम उसे CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। CBI जोशी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। वहीं CBI की पूछताछ में जोशी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।जांच में तो शिकायत सही मिली। इसके बाद CBI की टीम चीफ प्रिंसिपल मैटीरियल मैनेजर को ट्रैप करने के लिए गोरखपुर पहुंची। मंगलवार को गोरखपुर रेलवे दफ्तर में केसी जोशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अधिकारी के दफ्तर समेत उसके गोरखपुर और नोएडा स्थित आवास पर देर रात तक छानबीन की।

CBI को उसका नोएडा के सेक्टर 50 में एक घर होने का पता चला, जहां वे परिवार संग रहता है। इसके बाद CBI की टीम ने वहां भी छापेमारी की। गोरखपुर और नोएडा से टीम ने 2.61 करोड़ रुपए कैश भी बरामद किए हैं। इसके अलावा CBI को छापेमारी के दौरान उसके संपत्तियों और निवेश के दस्तावेज के साथ ही और कीमती चीजें भी मिली हैं। इस कार्रवाई के बाद NE रेलवे मुख्यालय में बुधवार को पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। GM दफ्तर से लेकर अन्य सभी विभागों में सन्नाटा छाया है। फिलहाल, इस मामले में रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

ठेकेदार बनकर केसी जोशी तक पहुंची थी CBI


सूत्रों की मानें तो के.सी. से ठेकेदार बनकर CBI के लोगों ने मुलाकात भी की थी। बातचीत में अधिकारी ने कमीशन लेने की बात पर ठेका देने की बात कही। इसके बाद टीम की रिपोर्ट पर मंगलवार को CBI ने केस दर्ज कर किया। फिर उसकी गिरफ्तारी का प्लान बना। CBI के कहने पर प्रणव ने अपने कर्मचारी के जरिए रिश्वत के 3 लाख रुपए केसी जोशी के सरकारी बंगले पर भेजे। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, वहां पहले से मौजूद CBI की टीम ने छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। के.सी.जोशी गिरफ्तार 2.61 करोड़ रुपए बरामद