Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या रतनपुर गांव में कल्टीवेटर में फंसने से मासूम घायल

रतनपुर गांव में कल्टीवेटर में फंसने से मासूम घायल

208

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना अन्तर्गत रतनपुर गांव में खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर के कल्टीवेटर की चपेट में एक मासूम बच्चा आ गया।जिससे उसका दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।बताया जताया है रतनपुर गांव के समीप एक ट्रैक्टर कल्टीवेटर से खेत की जुताई कर रहा था कि अचानक इसी गांव निवासी शिवदेव शुक्ल का पोता शुभ शुक्ला पुत्र सूरजभान उम्र करीब 8 वर्ष खेलते खेलते खेत पहुंच गया।जैसे ही ट्रैक्टर चलने लगा।मासूम बच्चा पीछे कल्टीवेटर पर बैठ गया और उसका पैर फिसलकर अंदर चला गया।

लड़के की चीखने की आवाज सुनते ही ड्राइवर तुरंत ट्रैक्टर रोक कल्टीवेटर उठाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसके दोनों पैर जख्मी हो गए थे।ट्रैक्टर ड्राइवर तुरंत परिजनों को जानकारी देते हुए बालक को लेकर बाबा बाजार एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उपचार के बाद चिकित्सक हालत खतरे से बाहर बताई है।