Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ स्कूली बच्चों ने जांची जल की गुणवत्ता

स्कूली बच्चों ने जांची जल की गुणवत्ता

226
स्कूली बच्चों ने जांची जल की गुणवत्ता
स्कूली बच्चों ने जांची जल की गुणवत्ता

स्कूली बच्चों ने अपने हाथों से जांची जल की गुणवत्ता। संत रविदास नगर(भदोही), बदायूं और आजमगढ़ में जल ज्ञान यात्रा का आयोजन। सरकारी स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग, पेयजल योजनाओं का किया भ्रमण। स्कूली बच्चों को पानी टंकी और पम्प हाउस के संचालन की जानकारी दी गई। जल जागरूकता कार्यक्रमों से जल संरक्षण की उपयोगिता समझाई गई। स्कूली बच्चों ने जांची जल की गुणवत्ता


नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से सोमवार को संत रविदास नगर(भदोही), बदायूं और आजमगढ़ में जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। सरकारी स्कूलों के बच्चों ने यात्रा में भाग लिया और जल की महत्ता को समझा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जल जागरूकता के लिए रैली निकाली। उन्होंने यहां पानी की कीमत को समझा और जल बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली। राज्य सरकार की पहल जल ज्ञान यात्रा में भाग लेने वाले सरकारी स्कूलों के बच्चों को पेयजल परियोजनाओं का भ्रमण कराने के साथ जल जांच की प्रक्रिया दिखाई गई। उन्हें भूजल उपचार, ग्रे वाटर का उपचार और अन्य संबंधित मुद्दों की जानकारी भी दी गई।

संत रविदास नगर में सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, जल निगम(ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता मुजीब अहमद और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राम विलास यादव ने हरी झण्डी दिखाकर जल ज्ञान यात्रा का शुभारंभ किया। जल ज्ञान यात्रा में स्कूली बच्चों को जल निगम(ग्रामीण) भदोही की जल जांच प्रयोगशाला और विकास खंड औराई की ग्राम पंचायत मगैनी और विकासखंड भदोही की ग्राम पंचयत राधौपुर की ग्रामीण पेयजल योजना का भ्रमण किया। बदायूं में सीडीओ केशव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों को जल निगम (ग्रामीण) की जल जांच प्रयोगशाला ले जाया गया जहां उन्हें जल नमूनों की जांच करके दिखाई गई। स्कूली बच्चों ने भी अपने हाथों से पानी गुणवत्ता की जांच की। उनके लिए यह अनुभव एकदम नया था। स्कूली बच्चों ने यहां जल जागरूकता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। उनको जल ज्ञान यात्रा और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद उनको ग्राम पेयजल योजना विकासखंड सलारपुर ग्राम पंचायत सिगाई का भ्रमण कराया गया।

आजमगढ़ जनपद में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पहल ‘जल ज्ञान यात्रा’ में शामिल होने का मौका मिला। छात्रों को इस बारे में जागरूक किया गया कि कैसे नल से शुद्ध जल के इस्तेमाल से जीवन स्वस्थ और खुशहाल बन सकता है। यात्रा को सीडीओ परीक्षित खटाना, डीडीओ संजय कुमार सिंह और जल निगम(ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) हेमंत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।स्कूली बच्चों को जल गुणवत्ता की जांच करके दिखाई गई। बच्चों के लिए यह नजारा एकदम नया था, इससे स्कूली बच्चों में उत्साह देखते ही बना। उन्हें शुद्ध पेयजल से होने वाले फायदों की जानकारी दी गई। छात्रों ने अधिकारियों से कई तरह के सवाल भी किये , जिसका जवाब पाकर वे संतुष्ट भी हुए। इसके बाद स्कूली बच्चों को ओवर हैड टैंक स्कीम करेंदुआ ले जाया गया। यहां उन्हें गांव-गांव के घर तक की जाने वाली शुद्ध पेयजल सप्लाई की प्रक्रिया दिखाई गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उनको जल के संरक्षण की भी जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों ने जांची जल की गुणवत्ता