Tuesday, March 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पत्रकारों की गिरफ़्तारी पर रोक-हाई कोर्ट

पत्रकारों की गिरफ़्तारी पर रोक-हाई कोर्ट

174

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पत्रकारों की गिरफ़्तारी पर लगाई रोक ।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिजनौर के थाना नगीना में दो पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

कोर्ट ने पत्रकार विनीत नारायण और रजनीश दुवा की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा है।इनके विरूद्ध रामजन्म भूमि ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पत्रकारों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश व मोहन भागवत का ध्यान आकर्षित कर एक पोस्ट डाली।

पोस्ट में एनआरआई महिला अल्का लाहोटी की गौशाला की जमीन कब्जा करने का चंपत राय के भाई संजय बंसल पर आरोप लगाया गया। संजय बंसल ने 19 जून 2021 को एफआईआर दर्ज कराई। जस्टिस एसपी केसरवानी व जस्टिस पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने पत्रकारों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।