Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home राजनीति उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट-अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट-अखिलेश यादव

295
भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव
भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी


अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के जनहित के कामों को बर्बाद कर जनता को उसके रहमोकरम पर छोड़ दिया है। लोगों को समय से इलाज न मिल पाने के कारण असामयिक मौते हो रही हैं। एम्बूलेंस सेवा की बदहाली की वजह से एक विदेशी मेहमान की मौत तो दुनिया भर में बदनामी का कारण हो सकती है।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 102 तथा सड़क दुर्घटना में घायलों के तत्काल इलाज हेतु 108 डायल एम्बूलेंस की सुविधा दी गई थी जिसे भाजपा सरकार ने पूरी तरह से चौपट कर दिया है। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट-अखिलेश यादव


फतेहपुर सीकरी में एक विदेशी मेहमान फ्रांसीसी पर्यटक की मौत एम्बूलेंस उपलब्ध न होने से हो गई जो बहुत ही दुःखद है। उसका पति चिल्लाता रहा कॉल द एम्बूलेंस पर एम्बूलेंस घंटे भर तक नहीं मिल सकी। इस घटना से उत्तर प्रदेश की छवि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तार-तार हो गई है। बुन्देलखण्ड के जिला अस्पतालों में एम्बुलेंस सेवा वेंटिलेटर पर है। यह एम्बुलेंस सेवा एक तरह से शो-पीस बनकर रह गई है। कई जगहों पर इसका प्रयोग वीआईपी ड्यूटी में हो रहा हैं। इनसे अस्पताल का सामान ढोने का भी काम हो रहा है। 108 डायल नम्बर की गाड़ियां धूल खा रही है। सीतापुर में जिला महिला अस्पताल में मरीज को लेकर आई एम्बुलेंस खराब हो गई। धक्का लगाने पर भी स्टार्ट नहीं हुई।

अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश कि स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है। आज प्रदेश के अस्पतालों की स्थिति दीन-हीन है। उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश बना दिया गया है। मरीजों के इलाज में घोर लाप्रवाही हो रही है।अस्पतालों में दवा मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यहां तक सरकार दावा करती है कि जेनेरिक दावों से बहुत अधिक लाभ है परंतु वह भी अस्पताल के आस-पास अस्पताल में उपलब्ध नहीं होती है। सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश कि स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर चली गई है।


अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में एम्बुलेंस सेवा घोर अव्यवस्था की शिकार हो गई है। पूरी सरकार के रहते भी कहीं कोई सुधार नहीं। गुरूवार को मलिहाबाद के फिरोजपुर गांव के रहने वाले बच्चे की तबियत बिगड़ने पर दो घंटे बाद एम्बूलेंस मिली। बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसतरह की कई घटनाएं पहले भी अखबारी सुर्खियां बन चुकी हैं।भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बदले की भावना से रोक कर या उन्हें निष्क्रिय बनाकर प्रदेश के विकास में रोड़ा अटकाया है। समाजवादी 108 एम्बूलेंस सेवा की लापरवाही जानलेवा साबित होती है। भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाएं बिगाड़ कर जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। अब जनता भी सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट-अखिलेश यादव