भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश-अखिलेश यादव

24
भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश-अखिलेश यादव
भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश है। भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित और अपमानित हैं। बच्चियों की जिंदगी पर खतरा मंडराता रहता है। महिलाओं के कल्याण की जो योजनाएं समाजवादी सरकार में शुरू की गई थी भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। उन पर अत्याचार हो रहा है, कोई सुनने वाला नहीं है।समाजवादी पार्टी में महिलाओं को विशेष सम्मान मिलता रहा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने संगठन में उन्हें महत्व दिया था। उनका मानना था कि स्त्री की तरक्की से समाज और राष्ट्र की तरक्की होती है। समाजवादी सरकार में ‘‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना‘‘ आधी आबादी को सम्मान देने के लिए शुरू की जाएगी। प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रूपये देने की व्यवस्था की जाएगी। कन्या विद्याधन से लड़कियों की शिक्षा को विस्तार मिला था। 20 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा गया था। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना से 50 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई थी। विधवा और गरीब महिलाओं की जिंदगी संवर गई थी। प्लाट, मकान आदि की रजिस्ट्री में महिलाओं को एक प्रतिशत की विशेष राहत दी गई थी। भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश-अखिलेश यादव

महिलाओं के लिए पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था लागू की गई थी। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाजवादी सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की गई थी। प्रसूताओं और नवजातों को अस्पताल लाने-ले-जाने के 102 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अपराध बहुत बढ़ गये है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भर्ती होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया के विशेष अवसर के सिद्धांत का पालन करती है। समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण पंचायत से लेकर संगठन तक लागू किया है। भाजपा ने आशा-बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों सभी को धोखा दिया है। समाजवादी पार्टी की सरकार ईमानदारी की राजनीति करती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर जनता भाजपा को सत्ता से हटाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बहन-बेटियां बच्चियों के साथ लगातार अपराध की घटनाएं हो रही है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति जीरो हो चुकी है। भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण हो रहा है। सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। जब सरकार विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे करायेगी, फर्जी तरीके से फंसाएगी। फर्जी वोट डलवाएगी, चुनाव जीतने के लिए गलत तरीके से प्रयोग करेगी तो पुलिस सही काम नहीं करेगी। पुलिसिंग नहीं करेगी तो कानून व्यवस्था कभी नहीं ठीक हो सकती है। ऐसी पुलिस से कानून व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित माहौल है। महिलाएं भाजपा से दूरियां बना रही है। भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। महिलाओं, बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। कानपुर में मां-बेटी को जिंदा जला दिया गया। अम्बेडकर नगर की बेटी का किताब लेकर भागती तस्वीर पूरी दुनिया ने देखी। भाजपा सरकार आंकड़ों में झूठ बोलती है। उसके बाद भी महिलाओं के साथ अपराध को लेकर जो सरकारी आंकड़ा है। उसमें भी उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए समाजवादी सरकार में शुरू की गई तमाम योजनाओं का नाम बदल दिया। या उन्हें बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार बनते ही महिला सुरक्षा के लिए बनाई गई 1090 सेवा को और मजबूत किया जाएगा। प्रदेश में महिलाओं के स्त्री समृद्धि सम्मान योजना लागू की जाएगी और समाजवादी पेंशन योजना की तरह महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेशीय संगठन के पदाधिकारियों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कुंदरकी के उपचुनाव में देख गया कि कुछ वर्दी वालों ने और कुछ प्राइवेट लोगों ने मतदाताओं की वोट डालने से रोका। पुलिस ने महिलाओं को रिवाल्वर तान कर डराया और वोट डालने से रोका। फिर भी महिलाएं पुलिस से न डरी और न रूकी। महिलाओं ने वोट डाला। हम उन सभी को बधाई देते हैं और उन्हें बुलाकर सम्मानित करेंगे। अगर कुंदरकी के उपचुनाव का डाटा जांच लिया जाय तो पता चल जाएगा, वोट डालने वाले पुलिस के लोग निकलेंगे। भाजपा पुलिस से वोट डालने की माफियागीरी कराती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश में भी वोट बैलेट से पड़ता है। हमारी मांग है कि वोट डालने का तरीका बैलेट से ही होना चाहिए।

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा मुनाफाखोरी को बढ़ा रही है। जिसके कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मुनाफाखोरी के लिए सरकार ने खाद की बोरी में चोरी की। बोरी से खाद कम कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्लासियो मॉल बेच दिया, किसान बाजार बेच दिया। सरकार जेपी एनआईसी को पीपीपी पर देना चाहती थी समाजवादियों के विरोध के कारण सरकार घबरा गयी। हमारी मांग है कि सरकार अगर जेपी एनआईसी बेचना चाहती है, समाजवादी पार्टी उसे लेने के लिए तैयार है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। इसे जहां जमीन दिख जाती है, वहां कब्जा करने में जुट जाती है। भाजपा के लोग पूरे प्रदेश में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे है। भाजपा के लोगों ने अयोध्या में गरीबों, किसानों की जमीनों की लूट की। सरकार ने अयोध्या में किसानों को बाजार भाव से मुआवजा नहीं दिया। किसानों, व्यापारियों का शोषण किया। इसीलिए भाजपा अयोध्या में चुनाव हार गयी। इस सरकार ने वाराणसी में तमाम मंदिरों को तोड़ दिया। वृंदावन में भी वहीं करने जा रहे है। भाजपा सरकार हैरीटेज को बर्बाद कर रही है। विरासत को नुकसान पहुंचा रही है। भाजपा सरकार ने बहुत मंदिरों को तोड़ा है।

प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों के मर्जर के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शिक्षा के खिलाफ है। सरकारी स्कूलों में गांव के गरीब, पीडीए परिवार के बच्चे पढ़ने जाते है। भाजपा पीडीए के खिलाफ है। मर्जर के बाद स्कूल दूर हो जायेंगे तो बेटियां स्कूल कैसे जाएंगी। सरकार ने पूरे कार्यकाल में बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया। जानबूझ कर बिजली व्यवस्था खराब किया। बिजली मंत्री इसीलिए बनाया है कि सरकार को बिजली का निजीकरण करना है और बिजली विभाग को निजी हाथों में बेचना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर अच्छे काम को खराब कर रही है। बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सब बर्बाद कर रही है। हरदोई मेडिकल कॉलेज को बिजली विभाग बिजली नहीं दे रहा है। वहां मरीज हाथ का पंखा चलाकर योगा कर रहे है। यूपी को ऐसी सरकार चाहिए जो विकास के रास्ते पर ले जाए।

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि विदेश नीति को लेकर केन्द्र सरकार कन्फ्यूज है। सरकार को विदेश नीति पर अपना स्टैण्ड साफ करना चाहिए। मित्र की पहचान बुरे समय में होती है। जिसने हमेशा साथ दिया हो उसके बुरे समय में खड़ा न होना धोखा है। सरकार से ईरान-इजराइल युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने की अपील करते हुए श्री यादव ने कहा कि जो भी भारतीय नागरिक दूसरे देशों में फंसे है उन्हें सरकार डिप्लोमैटिक प्रयास कर विशेष विमान भेज कर वापस लाये। भाजपा की नीतियों से आधी आबादी निराश और हताश-अखिलेश यादव