महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का अभिनव प्रयास:मौर्य

19
महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का अभिनव प्रयास:मौर्य
महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का अभिनव प्रयास:मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अभी तक 97 लाख से अधिक महिलाओं को संगठित कर 8.80 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए जा चुके हैं, जिन्हें सामुदायिक निधियों और बैंकों से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वावलंबन की दिशा में चल रही योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और टेक होम राशन जैसे कार्यक्रम महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि बेटा-बेटी में कोई भेद न किया जाए और महिलाएं आगे बढ़कर समाज के निर्माण में भागीदार बनें। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का अभिनव प्रयास:मौर्य

दीन दयाल अन्त्योदय योजना-एन०आर०एल०एम० (DAY-NRLM) का मुख्य उद्देश्य उ०प्र० राज्य में रह रहें ग्रामीण गरीब परिवारों की कम से कम एक महिला सदस्य को समूह एवं अन्य सामुदायिक संस्थाओ के माध्यम से संगठित कर उन्हें स्वावलम्बी बनाना है। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र परिवारों की महिला सदस्यों को सामाजिक, वित्तीय समावेशन द्वारा कृषि एवं गैर कृषि आजीविका गतिबिधियो से जोड़कर ग्रामीण सामाजिक एवं आर्थिक रूप से महिला आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में सतत आजीविका के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।मिशन अंतर्गत अभी तक 97 लाख से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के परिवार की महिलाओ को कुल 8.80 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों, 60,249 ग्राम संगठनो एवं 3209 संकुल स्तरीय संघो से अच्छादित करते हुए अभी तक कुल 706229 स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फण्ड के रूप में 1135 करोड़ रुपये से अधिक, 546,186 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 6168 करोड़ रुपये से अधिक की सामुदायिक सहायता धनराशि आय जनित गतिबिधियो हेतु वित्तीय समावेशन के अंतर्गत निर्गत की जा चुकी है। महिला सदस्यों को आजीविका संबर्धन हेतु कृषि एवं गैर कृषि आजीविका के क्षेत्रो में आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में 6,88,139 लाख स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को 7189 करोड़ रूपए से अधिक का बैंको से कम व्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है।

महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, सरकार चला रही है सशक्तिकरण की योजनाएं

महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर आवास दिए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाएं केवल घर नहीं संभाल रहीं, बल्कि देश की सीमाओं की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि सम्मान, प्रतिष्ठा और प्यार महिला सशक्तिकरण के मूल आधार हैं। महिलाएं समाज और राष्ट्र की वह आधारशिला हैं, जिनके बिना प्रगति की कल्पना अधूरी है। आज महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में बराबरी से भागीदारी निभा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को बैंक ऋण, बीसी सखी, विद्युत सखी जैसी योजनाओं से जोड़कर जीविकोपार्जन और आर्थिक उन्नयन में सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही टेक होम राशन प्लांट्स और मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों के माध्यम से भी महिलाएं सशक्त बन रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का अभिनव प्रयास:मौर्य