Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ नेशनल वोविनैम चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

नेशनल वोविनैम चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

187

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल चौक कैम्पस के कक्षा-5 के प्रतिभाशाली छात्र अथर्व चन्द्रा ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जालंधर, पंजाब में आयोजित 11वीं नेशनल वोविनैम चैम्पियनशिप-2022 में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। अर्थव ने यह मेडल सब-जूनियर कैटेगरी ‘थाप था क्येन’ में अर्जित किया है। चैम्पियनशिप का आयोजन वोविनैम एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में किया गया। इस चैम्पियनशिप में चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मैडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।